scriptUp election 2022: प्रियंका गांधी होंगी यूपी कांग्रेस का सीएम चेहरा, मिला इशारा | Priyanka Gandhi may be CM face in up election 2022 | Patrika News

Up election 2022: प्रियंका गांधी होंगी यूपी कांग्रेस का सीएम चेहरा, मिला इशारा

locationलखनऊPublished: Jan 21, 2022 03:31:25 pm

Submitted by:

Prashant Mishra

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों की मदद से कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं व महिलाओं को साधने का प्रयास किया है। घोषणापत्र में कांग्रेस ने 20 लाख नौकरियों की गैरंटी देने की बात कही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐलान किया है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रदेश की आठ लाख महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। सरकारी नौकरी में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

priyanka_4.jpg
लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने युवाओं व महिलाओं के लिए कई वादें किए हैं। इसी के साथ प्रियंका गाधी ने इशारे में कांग्रेस के सीएम चेहरे को लकेर भी बात की है। घोषणापत्र की घोषणा के दौरान आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रियंका से यूपी कांग्रेस के सीएम चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि क्या आप को कोई और चेहरा नहीं दिखाई दे रही है। प्रियंका के इस जवाब के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गाधी यूपी कांग्रेस की सीएम चेहरा हो सकती हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से सीएम चेहरे को लेकर कोई ऑपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
युवाओं व महिलाओं को लुभाने की कोशिश

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों की मदद से कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं व महिलाओं को साधने का प्रयास किया है। घोषणापत्र में कांग्रेस ने 20 लाख नौकरियों की गैरंटी देने की बात कही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐलान किया है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रदेश की आठ लाख महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। सरकारी नौकरी में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
रोजगार के लिए काम करेगी कांग्रेस

चुनावी वादों की घोषणा करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में युवा लगातार बेरोजगार हो रहे है युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए बड़े कदम उठाने की जरूरत है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि हम नाकारात्म प्रचार से बचना चाहते हैं आज नाकारात्मक प्रचार पर ज्यादा बल दिया जा रहा है पर हम राकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
ये किए वादें

कांग्रेस ने ऐलान किया है कि 1.5 लाख शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। प्राथमिक विद्यालयों के खाली पदों को भरा जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए बस व ट्रेन सुविधा मुफ्त की जाएगी। पेपर लीक को रोगा जाएगा। सरकारी संस्थानों में परीक्षा पेपरों की छपाई होगी। नशीले प्रदार्थों को रोकने के लिए लखनऊ में सेंटर की स्थापना की जाएगी, प्रदेश में चार सेंचर बनाए जाएंगे। आरक्षण को सही से लागू किया जाएगा। खेल को बढ़ावा देने के लिए सस्थानों का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को बढ़ावा दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को कम ब्याज पर लोन दिया जाएगा, मात्र 1 प्रतिशत ब्याज पर लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस विभाग में खाली एक लाख पदों को भरने का काम किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो