scriptबिना लंच-डिनर लगातार 16 घंटे तक मंथन, फिर बोलीं प्रियंका- पुरानी कांग्रेस से नहीं बनेगी बात | priyanka gandhi meeting with party workers at up congress committee | Patrika News
लखनऊ

बिना लंच-डिनर लगातार 16 घंटे तक मंथन, फिर बोलीं प्रियंका- पुरानी कांग्रेस से नहीं बनेगी बात

अब यह फार्मूला पूरे उत्तर प्रदेश में लागू करने जा रही कांग्रेस…

लखनऊFeb 13, 2019 / 03:55 pm

नितिन श्रीवास्तव

priyanka gandhi meeting with party workers at up congress committee

बिना लंच-डिनर लगातार 16 घंटे तक मंथन, फिर बोलीं- प्रियंका पुरानी कांग्रेस से नहीं बनेगी बात

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को फिर से जिंदा करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा जी जीन से जुटी हुई हैं। पार्टी को चुस्त दुरुस्त करने के लिए कांग्रेस महासचिव ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने का काम शुरू कर दिया है। उनकी मेहनत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को जयपुर से लखनऊ पहुंचने के बाद दोपहर लगभग 1.20 बजे से शुरू हुई उनकी मैराथन बैठक 16 घंटे बाद बुधवार सुबह सवा पांच बजे खत्म हुई। इस दौरान उन्होंने न तो लंच लिया और न ही डिनर, बल्कि लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं से मीटिंग करती रहीं।
प्रियंका ने सुनी कार्यकर्ताओं के दिल की बात

प्रियंका गांधी ने पार्टी के हर कार्यकर्ता को धैर्य से सुना। 5 से 15 मिनट की मुलाकात में प्रियंका ने कहा कि मैं आपके दिल की बात सुनने आई हूं। आप अपनी पूरी बात कहिये। अपनी बैठक के दौरान प्रियंका गांधी लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं से कहती रहीं कि पुरानी कांग्रेस के काम करने का तरीका अब नहीं चलेगा। पार्टी को अगर दूसरों को तगड़ी टक्कर देनी है तो हमें नए सिरे से शुरुआत करनी पड़ेगी। अपनी बैठक में उन्होंने पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की जमकर क्लास भी लगाई।
अब यह फार्मूला अपनाएगी कांग्रेस

उन्होंने इस दौरान एक बात साफ करते हुए कहा कि जब वह रायबरेली और अमेठी गई थीं तो वहां पर कमेटी की सबसे बड़ी समस्या थी। हर कमेटी में जरूरत से ज्यादा लोगों की भरमार थी। जिनकी छटनी करके मैंने जिम्मेदार लोगों को ही रखा। अब यह फार्मूला पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब हैं, इसलिए अब इसके बाद ही संगठन में फेरबदल होगा। तब तक हमें जी जान से कोशिश करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ता से अंदरूनी कलह को खत्म करने और एकजुट रहने का भी आग्रह किया।

Home / Lucknow / बिना लंच-डिनर लगातार 16 घंटे तक मंथन, फिर बोलीं प्रियंका- पुरानी कांग्रेस से नहीं बनेगी बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो