scriptउन्नाव मामले में नहीं पूरा हुआ ट्रायल, प्रियंका ने कहा अपराधियों के खिलाफ नहीं दर्ज होते मामले, इन घटनाओं को बताया शर्मनाक | priyanka gandhi on unnao case and crime targeted yogi government | Patrika News

उन्नाव मामले में नहीं पूरा हुआ ट्रायल, प्रियंका ने कहा अपराधियों के खिलाफ नहीं दर्ज होते मामले, इन घटनाओं को बताया शर्मनाक

locationलखनऊPublished: Dec 04, 2019 01:50:16 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

बेलगामी से बढ़ते अपराध को प्रियंका ने शर्मनाक कह कर बीते 24 घंटे में एक के बाद एक ट्वीट के माध्यम से योगी सरकार पर कटाक्ष किया

उन्नाव मामले में नहीं पूरा हुआ ट्रायल, प्रियंका ने कहा अपराधियों के खिलाफ नहीं दर्ज होते मामले, इन घटनाओं को बताया शर्मनाक

उन्नाव मामले में नहीं पूरा हुआ ट्रायल, प्रियंका ने कहा अपराधियों के खिलाफ नहीं दर्ज होते मामले, इन घटनाओं को बताया शर्मनाक

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध और उसकी कार्यवाही में होने वाली लेटलतीफी पर कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। बेलगामी से बढ़ते अपराध को प्रियंका ने शर्मनाक कह कर बीते 24 घंटे में एक के बाद एक ट्वीट के माध्यम से योगी सरकार (Yogi Government) पर कटाक्ष किया। उन्नाव में हुई घटना का जिक्र कर प्रियंका ने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले से जुड़े ट्रायल को 45 दिनों में ही पूरा करने का आदेश दिया था। 80 दिन बीत चुके हैं और अभी तक ट्रायल प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश महिलाओं के साथ अपराध मामले मे सबसे ऊपर है। अपराधियों के खिलाफ मामले ही नहीं दर्ज होते। प्रियंका ने आगे लिखा कि रसूख वाले भाजपा विधायक (कुलदीप सिंह सेंगर) की एफआईआर में पहले देरी होती है, फिर गिरफ्तारी में और अब ट्रायल लटका पड़ा है।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1202090280150863873?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले किए गए ट्वीट में प्रियंका ने मैनपुरी की घटना का जिक्र किया। मैनपुरी के नवोदय विद्यालय की छात्रा से हुए दुष्कर्म पर प्रियंका ने सीएम योगी आदित्यनाथ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखाकर जल्द कार्रवाई की मांग की थी। पत्र के बाद सीएम योगी ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और मैनपुरी के डीएम व एसपी को हटा दिया।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1201890989029216257?ref_src=twsrc%5Etfw
मैनपुरी में हुई घटना 16 सितंबर की है। इसी कड़ी में प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में यूपी सबसे ऊपर क्यों है इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 16 सितम्बर को मैनपुरी नवोदय विद्यालय की छात्रा का शव छात्रावास में मिला था। छात्रा का परिवार बार-बार प्रशासन से गुहार लगाता रहा कि सच्चाई सामने लाइए। लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आगे लिखा कि उस छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार का प्रशासन इतने दिन तक मामले को टरकाते रहा। ये हम सबके नज़रों के सामने आयी ऐसी चौथी घटना है। शर्मनाक!’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो