scriptप्रियंका गांधी ने बनाया यूपी जीतने का प्लान, लोकसभा सीटों के लिए जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी | Priyanka Gandhi plan to win in UP list of district in charge for Lok Sabha seats | Patrika News

प्रियंका गांधी ने बनाया यूपी जीतने का प्लान, लोकसभा सीटों के लिए जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी

locationलखनऊPublished: Jul 24, 2022 06:56:49 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

उत्तर प्रदेश में कॉंग्रेस ने खुद को मजबूत करने का एक बार फिर से प्लान बनाया है। जिसमें उसने जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए उनकी लिस्ट जारी कर दी है। इसे आगामी 2024 लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Priyanka Gandhi file Photo

Priyanka Gandhi file Photo

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। जिसमें प्रदेश के सही जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जो संगठन में लोगों को जोडने के साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करेंगे। ये सभी जिला प्रभारी कांग्रेस से जुड़ा निष्ठावान और कर्मठ क्षेत्रीय पकड़ वालों की लिस्ट बनाकर लोकसभा के लिए प्रियंका गांधी को सुझाव देंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि, कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा प्रभारी उप्र प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए काम शुरू कर दिया है। जिसमें पूरे प्रदेश में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अशोक सिंह ने बताया कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर को जनपद लखनऊ, उन्नाव, बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोण्डा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, रायबरेली का प्रभार सौंपा है।
वहीं सत्य नारायण पटेल को जनपद सिद्धार्थनगर, महाजराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, आज़मगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संत कबीरनगर, फैजाबाद, अम्बेड़कर नगर का प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढे: सांसद अफजाल अंसारी के गाँव में डुग्गी पीटकर Yogi ने खत्म कराई दहशत, 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क
राजेश तिवारी को जनपद वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, कौशाम्बी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर का प्रभारी बनाया गया है।

नीलांशू चर्तुवेदी को जनपद कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, इटावा का प्रभार क्षेत्र सौंपा गया। इसके साथ ही श्री तौकीर आलम जी को जनपद मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, बदायूँ, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, फरूर्खाबाद का प्रभारी बनाया गया है।
प्रदीप नरवाल जी को जनपद सहारनपुर, मुजफ्फर नगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, संभल, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, गौतमबुद्ध नगर का प्रभार सौंपा गया।

यह भी पढे: राष्ट्रपति चुनाव खत्म: BSP फिर भाजपा से लड़ने को तैयार, BJP ने दिया जवाब ‘ट्रान्सफर पोस्टिंग का व्यापार’ करती थी मायावती
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो