scriptरोड शो के बाद आज से कांग्रेस की जीत का रूट मैप तैयार करेंगी प्रियंका, यह है उनका पूरा शेड्यूल | Priyanka Gandhi programme schedule till 14 february | Patrika News

रोड शो के बाद आज से कांग्रेस की जीत का रूट मैप तैयार करेंगी प्रियंका, यह है उनका पूरा शेड्यूल

locationलखनऊPublished: Feb 12, 2019 10:13:02 am

Submitted by:

Hariom Dwivedi

मेगा रोड शो के बाद अब इस खास मिशन पर जुट जाएंगी प्रियंका गांधी वाड्रा…

 Priyanka Gandhi programme schedule

रोड शो के बाद आज से कांग्रेस की जीत का रूट मैप तैयार करेंगी प्रियंका, यह है उनका प्रोग्राम

लखनऊ. मेगा रोड शो के बाद अब प्रियंका गांधी कांग्रेस की जीत का रूट मैप तैयार करेंगी। 14 फरवरी तक अपने क्षेत्र के कांग्रेसियों से चुनावी फीडबैक लेंगी। कुम्भ से लेकर बलिया और बस्ती तक उनकी चौपाल लगेगी। वह कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी और चुनावी रणनीतियों पर उनसे मशविरा करेंगी। प्रियंका का मुख्य फोकस कार्यकर्ताओं में जोश भरना और जिताऊ कैंडिडेट तलाशना होगा।
मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे से बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा जो देर रात तक चलेगा। हर लोकसभा क्षेत्र के लिए आधे से एक घंटे तक का समय तय किया गया है। इसके लिए हर क्षेत्र से करीब डेढ़ दर्जन पूर्व संसद, पूर्व विधायक, पदाधिकारी और प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है। प्रियंका आज लखनऊ, रायबरेली व अमेठी समेत 14 लोकसभा सीटों के लिए बैठक करेंगी। सबसे पहले मोहनलालगंज और फिर उन्नाव के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। इसी दिन वाराणसी, गोरखपुर, फूलपुर, इलाहाबाद और लखनऊ के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगी।
12 फरवरी इन पर रहेगा फोकस
प्रियंका गांधी 12 फरवरी को धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख, उन्नाव, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी, फूलपुर और इलाहाबाद लोकसभा सीटों की बैठक करेंगी।

13 फरवरी इन कार्यकर्ताओं से बैठक
12 फरवरी को प्रियंका गांधी बाराबंकी, फ़ैजाबाद, अम्बेडकरनगर, बहराइच, कैसरगंज, श्रावस्ती, बस्ती, संत कबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, आजमगढ़, डुमरियागंज और गोंडा सीटों की बैठकें होंगी।
14 को इन क्षेत्रों की रणनीतियां तय होंगी
14 फरवरी को घोसी, सलेमपुर, बलिया, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज लोकसभा सीटों की बैठक होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो