scriptप्रियंका गांधी की घोषणा: चुनाव में महिलाओं को 40 % आरक्षण, लड़कियों को राजनीति में हम लाएँगे, कहाँ से लड़ेंगी प्रियंका चुनाव? | Priyanka Gandhi said to 40% reservation to female in congress | Patrika News

प्रियंका गांधी की घोषणा: चुनाव में महिलाओं को 40 % आरक्षण, लड़कियों को राजनीति में हम लाएँगे, कहाँ से लड़ेंगी प्रियंका चुनाव?

locationलखनऊPublished: Oct 19, 2021 02:30:04 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

प्रियंका गांधी ने आज लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान साफ कर दिया कि वो महिलाओं को राजनीति में आगे लाना चाहती हैं। इसके लिए हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं।

priyanka_1.jpg
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कॉंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कोन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हम लड़कियों को राजनीति में आगे लाना चाहते हैं। हर मोर्चे पर महिलाएं पुरुषों से आगे रही हैं। लेकिन आज तक उन्हें उनका बराबरी का हक़ नहीं मिला। इस बार हम उत्तर प्रदेश के चुनावों में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को ही देंगे। जिससे हर क्षेत्र की महिलाएं बाहर निकलकर चुनाव लड़ सकती हैं। उन्हें राजनीति करने का मौका मिल सकता है।
प्रियंका गांधी ने स्लोगन देते हुए नारा लगाया ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ।‘ इसके बाद प्रदेश में हो रही लड़कियों के शोषण पर बात करते हुए उन्होने काह कि, हमें जाती धर्म से ऊपर उठकर काम करना होगा। यूपी की शोषित महिलाओं का साथ कॉंग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर देगी। मेरे चुनाव लड़ने पर अभी फैसला नहीं किया है। जब फैसला हो जाएगा तो बता दूँगी। राजनीति में महिलाओं को आने का काम करूंगी। आने वाले समय मे महिलाओं को 50 प्रतिशत तक आरक्षण दूँगी।
उन्नाव और हाथरस कांड से दिल दहल गया

प्रियंका गांधी ने कहा कि, महिलाएं आगे निकलने का प्रयास करती हैं, लेकिन उन्हें सही सपोर्ट की जरूरत है। हर लड़की अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने को तैयार है। लेकिन लोग उनपर कमेन्ट करते हैं। लेकिन ऐसी महिलाओं का साथ देना होगा। उन पर सवाल उठाने की बजाए उसके साथ खड़ा होना चाहिए। कॉंग्रेस की प्रतिज्ञा है कि यूपी की राजनीति में महिलाओं की पूरी भागदारी हो।
इलाहबाद विश्व विद्यालय में लड़कियों और लड़को के लिए अलग नियम

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं 2019 में यूपी में आई तो इलाहाबाद विवि की लड़कियों ने मुझे बताया कि यहां लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग नियम हैं। इस पर मुजखे बहुत आश्चर्य हुआ। लेकिन ये सब सरकारों की बेरुखी और राजनीति में महिलाओं को उचित स्थान नहीं मिलने की वजह से हुआ है।
प्रियंका गांधी ने हाथरस कांड, उन्‍नाव कांड, ललितपुर समेत यूपी की कई घटनाओं को उठाते हुए कहा कि महिलाओं के साथ खड़े होकर उन्हे सम्मान दिलाना ही होगा। लड़कियों को खुद आगे आकार लड़ना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो