scriptप्रियंका गांधी ने यूपी में बेसहारा और मजदूरों की मदद के लिए बनाई टास्क फोर्स, रोजाना एक लाख खाने के पैकेट बांटने का दावा | Priyanka Gandhi set up task force to help destitute and laborers in up | Patrika News
लखनऊ

प्रियंका गांधी ने यूपी में बेसहारा और मजदूरों की मदद के लिए बनाई टास्क फोर्स, रोजाना एक लाख खाने के पैकेट बांटने का दावा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में मजदूरों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है

लखनऊMay 17, 2020 / 01:02 pm

Karishma Lalwani

प्रियंका गांधी ने यूपी में बेसहारा और मजदूरों की मदद के लिए बनाई टास्क फोर्स, रोजाना एक लाख खाने के पैकेट बांटने का दावा

प्रियंका गांधी ने यूपी में बेसहारा और मजदूरों की मदद के लिए बनाई टास्क फोर्स, रोजाना एक लाख खाने के पैकेट बांटने का दावा

लखनऊ. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश में मजदूरों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है। ये टास्क फोर्स दिल्ली से सटे जिलों और कई स्थानों में सक्रिय है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूरों और बेसहारा लोगों के खाने पीने और ठहरने का भी इंतजाम किया है। पार्टी का दावा है कि रोजाना एक लाख खाने के पैकेट जरूरतमंदों में बांटे जा रहे हैं। इसके अलावा इन लोगों की और मदद के लिए प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को पत्र लिखकर एक हजार बसें चलाने की अनुमति मांगी है।
एक लाख खाने के पैकेट बांटने का दावा

कांग्रेस पार्टी के अनुसार, यूपी के विभिन्न जिलों में मदद पहुंचाई जा रही है। अब तक गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, सीतापुर, नोएडा, लखीमपुर खीरी, कानपुर, बाराबंकी, गोरखपुर, बस्ती, मथुरा, संतकबीर नगर, कुशीनगर, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, फतेहपुर और झांसी में हाईवे पर मजदूरों को खानपान की सामग्री बांटी गई है। कांग्रेस पार्टी ने करीब एक लाख पैकेट बांटने का दावा किया है।
इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रसोई घर भी शुरू किया गया है। ये रसोई घर राजधानी लखनऊ के अलावा, नोएडा, गाजियाबाद, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर, मथुरा, चंदौली और वाराणसी में शुरू किए गए हैं। महासचिव प्रियंका गांधी की देख रेख में पूरे प्रदेश में राहत का काम चल रहा है। घर-घर राशन बांटे जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के घरों तक जाकर खाना वितरित कर रहे हैं।
प्रियंका ने बनाया कांग्रेस फाइट्स कोरोना ग्रुप

प्रियंका गांधी ने ‘कांग्रेस फाइट्स कोरोना’ के नाम से एक वाट्सऐप ग्रुप भी बनाया है। इस ग्रुप में वे बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देती हैं। कोई भूखा ना सोए इसलिए हर जिले में कमिटी भी बनाई गई है।
बसें चलाने की मांगी अनुमति

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1261612329835229185?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को पत्र लिखकर एक हजार बसें चलाने की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा है कि इसका पूरा खर्च कांग्रेस उठाएगी। पत्र में प्रियंका ने लिखा है कि लाखों की संख्या में प्रदेश के मजदूर देश के कोने-कोने से पलायन कर वापस लौट रहे हैं। सरकार की लगातार घोषणाओं के बावजूद प्रवासी श्रमिक पैदल आ रहे है। उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। प्रदेश में अब तक करीब 65 मजदूरों की अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। यह संख्या प्रदेश में कोरोना महामारी से मरने वालों से अधिक है।
पलायन करते हुए बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कांग्रेस 500 बसें गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर और 500 बसें नोएडा बॉर्डर से चलाना चाहती है। हम 1000 बसें चलाने की आपसे अनुमति चाहते हैं। राष्ट्र निर्माता मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता। कांग्रेस उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो