scriptअयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रियंका गांधी का आया बड़ा बयान, कहा- सौहार्द व भाईचारे और मजबूत करना होगा | Priyanka Gandhi statement over Ayodhya Verdict | Patrika News

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रियंका गांधी का आया बड़ा बयान, कहा- सौहार्द व भाईचारे और मजबूत करना होगा

locationलखनऊPublished: Nov 09, 2019 02:57:58 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अयोध्या मामले ट्वीट कर कही यह बात

Priyanka Gandhi

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रियंका गांधी का आया बड़ा बयान, कहा- यह महात्मा गांधी का देश है

लखनऊ. अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के ऐतिहासिक फैसले के बाद सत्ता पक्ष से लेकर विपक्षी दलों के तमाम नेताओं ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या मुद्दे पर भारत की सर्वोच्च अदालत ने फैसला दिया है। सभी पक्षों, समुदायों और नागरिकों को इस फैसले का सम्मान करते हुए हमारी सदियों से चली आ रही मेलजोल की संस्कृति को बनाए रखना चाहिए। हम सबको एक होकर आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना होगा। यह महात्मा गांधी का देश है। अमन और अहिंसा के संदेश पर क़ायम रहना हमारा कर्तव्य है।
एक और ट्वीट में प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि जैसा कि आप सबको पता है कि अयोध्या मामले पर आज उच्चतम न्यायालय का फैसला आने वाला है। इस घड़ी में न्यायालय का जो भी निर्णय हो, देश की एकता, सामाजिक सद्भाव, और आपसी प्रेम की हज़ारों साल पुरानी परम्परा को बनाए रखने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो