scriptपिता की 75वीं जयंती पर भावुक हुई प्रियंका गांधी, ट्वीट कर कही ये बात, पढ़ कर सभी की आंख में आ गये आंसू | priyanka gandhi tweet on father rajeev gandhi jayanti | Patrika News

पिता की 75वीं जयंती पर भावुक हुई प्रियंका गांधी, ट्वीट कर कही ये बात, पढ़ कर सभी की आंख में आ गये आंसू

locationलखनऊPublished: Aug 20, 2019 01:21:27 pm

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती है। इस पर उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक भावुक ट्वीट किया है।

lucknow

पिता की 75वीं जयंती पर भावुक हुई प्रियंका गांधी, ट्वीट कर कही ये बात, पढ़ कर सभी की आंख में आ गये आंसू

लखनऊ. आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती है। इस पर उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक भावुक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में अपने पिता द्वारा मिली सीख का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा- ”मेरे पिता से मैंने सीखा कि कैसे लोगों की बातों को सुना जाता है और उनके लिए अपने दिल में कैसे जगह बनाई जाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह मेरे खिलाफ कितना उलट बोलते हों। मैंने उनसे सीखा कि कैसे हंसते रहना और चलते रहना है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि रास्ता कितना भी कठिन हो। #RajivGandhi75

https://twitter.com/hashtag/RajivGandhi75?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

प्रियंका गांधी ने इस ट्वीट के साथ अपनी और पिता राजीव गांधी की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें ईई कमिंस की कविता लिखी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”

बता दें कि कांग्रेस राजीव गांधी की जयंती वाले दिन को ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाती है। साल 1944 में आज ही के दिन राजीव गांधी का जन्म हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो