scriptप्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा – बीजेपी सरकार को किसान की याद केवल विज्ञापन में आती है | priyanka gandhi tweet on up kisan karj mafi | Patrika News

प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा – बीजेपी सरकार को किसान की याद केवल विज्ञापन में आती है

locationलखनऊPublished: Oct 09, 2019 12:13:47 pm

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर भाजपा सरकार हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा - बीजेपी सरकार को किसान की याद केवल विज्ञापन में आती है

प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा – बीजेपी सरकार को किसान की याद केवल विज्ञापन में आती है

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर भाजपा सरकार हमला बोला है। किसानों का मसला उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं। कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उनको जेल में डाला और बाढ़-बारिश से बर्बाद फसल का कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है। यूपी में बीजेपी सरकार को किसान की याद केवल विज्ञापन में आती है।

इससे पहले भी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश सरकार पर किसानों के मुद्दे पर हमलावर रही है। प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर किसानों का अपमान करने और उनके साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने किसान हित की बात को केवल विज्ञापनों तक सीमित रखा है और जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया है। प्रियंका ने कहा कि किसानों को कर्जमाफी के नाम पर भी छला गया है।

प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीजेपी ने किसान हित की बात केवल विज्ञापन और बिलबोर्ड तक सीमित कर रखी है। किसानों को उनके पैसे का भुगतान नहीं हो रहा है। बिजली ढंग से आती नहीं मगर उनके बिजली के बिल बढ़ा दिए गए। उन्हें कर्जमाफी के नाम पर छला गया और उनका अपमान भी किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो