scriptअमित शाह की चुनौती पर प्रियंका का ट्वीट, जनता सब समझती है | Priyanka Gandhi tweet over Amit Shah Challange | Patrika News

अमित शाह की चुनौती पर प्रियंका का ट्वीट, जनता सब समझती है

locationलखनऊPublished: Jan 22, 2020 07:21:24 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

उत्तर प्रदेश में चैलेंज पॉलिटिक्स शुरू हो गई है

अमित शाह की चुनौती पर प्रियंका का ट्वीट, जनता सब समझती है

अमित शाह की चुनौती पर प्रियंका का ट्वीट, जनता सब समझती है

लखनऊ. नागरिकता संशोधन कानून पर मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बहस की चुनौती दिये जाने के बाद उत्तर प्रदेश में चैलेंज पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने स्वीकार कर लिया है। सपा और बसपा दोनों ने कहा कि बीजेपी जगह बता दे, उनकी पार्टी बहस को तैयार है। उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमित शाह की चुनौती पर ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सब समझती है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अजीब दास्तां है ये..कहां शुरू कहां खतम। गृहमंत्री जी उप्र में उन्हें चुनौती दे रहे हैं जो उनके खिलाफ लड़ने के लिए घर से बाहर तक नहीं निकले और जिन्हें गृहमंत्री जी को चुनौती देनी चाहिए वे दूसरे प्रदेशों की समस्याओं की बातें कर रही हैं। उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता सब समझती है।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1219959526905901056?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो