scriptप्रियंका का ऐलान, बीजेपी के इन मंसूबों को नहीं होने देगी कांग्रेस, पूरे दम से लड़ेगी पार्टी | Priyanka Gandhi tweet over Citizenship Amendment Bill | Patrika News

प्रियंका का ऐलान, बीजेपी के इन मंसूबों को नहीं होने देगी कांग्रेस, पूरे दम से लड़ेगी पार्टी

locationलखनऊPublished: Dec 12, 2019 02:36:26 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है

प्रियंका का ऐलान, बीजेपी के इन मंसूबों को नहीं होने देंगे कामयाब, पूरे दम से लड़ेगी कांग्रेस

प्रियंका का ऐलान, बीजेपी के इन मंसूबों को नहीं होने देंगे कामयाब, पूरे दम से लड़ेगी कांग्रेस

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस समय महात्मा गांधी की जयंती के 150वर्ष पूरा होने का ढिंढोरा पीट रही है, उसी दौरान cab (Citizenship Amendment Bill) जैसा भेदभावपूर्ण व संविधान की आत्मा को छलनी करने वाला बिल ला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विभाजनकारी मंसूबों के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान को प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, जिसमें सोनिया ने संसद से नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) के पारित होने को भारत के संवैधानिक इतिहास का ‘काला दिन’ करार दिया था। सोनिया ने कहा था कि यह उस भारत की सोच को चुनौती है जिसके लिए राष्ट्र निर्माता लड़े थे।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1205010206138093575?ref_src=twsrc%5Etfw
प्याज-लहसुन के दाम आम आदमी को लूट रहे
प्रियंका गांधी ने एक और ट्वीट में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि वित्तमंत्री जी ये जान कर अच्छा लगा कि आप खुद प्याज-लहसुन नहीं खाती हैं। लेकिन आप खुद की नहीं देश की वित्तमंत्री हैं। प्याज-लहसुन के दाम आम आदमी को लूट रहे हैं तो आपको हल निकालना होगा। जब किसान ने बंपर प्याज उगाई तो आपने उन्हें 2 रुपए, 8 रुपए किलो दाम दिया। बिचौलिए मालामाल हुए और किसान आत्महत्या के लिए मजबूर। इन खराब नीतियों के चलते की बुवाई का रकबा घट गया। आपने उसके लिए भी कुछ नहीं किया। अब प्याज आंसू रूला रहा है। किसान को कुछ नहीं मिला, आम जन महंगा प्याज खरीदे। बस बिचौलियों की चांदी है। ये आपकी नीति का दिवालियापन है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो