scriptलखनऊ में 76 पार पहुंचा पेट्रोल, प्याज ने भी मारा सैकड़ा, लोगों की दुखती रग पर प्रियंका गांधी ने रखा हाथ | Priyanka Gandhi tweet over onion and petrol rate | Patrika News

लखनऊ में 76 पार पहुंचा पेट्रोल, प्याज ने भी मारा सैकड़ा, लोगों की दुखती रग पर प्रियंका गांधी ने रखा हाथ

locationलखनऊPublished: Dec 09, 2019 01:23:04 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी ने कहा कि ट्वीट करते हुए कहा कि जनता को महंगाई ने परेशान करके रखा है

लखनऊ. डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम और प्याज की चढ़ती कीमतें आम आदमी की आंखों में आंसू ला दे रहा है। राजधानी लखनऊ की मंडियों में प्याज 100 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है। सोमवार को लखनऊ में पेट्रोल की कीमतों में चार पैसे प्रति लीटर की दर से इजाफा होकर 76.10 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं डीजल (65.03) एक पैसा प्रति लीटर की दर से मंहगा हुआ है। तेल और प्याज की बढ़ते दामों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि ट्वीट करते हुए कहा कि जनता को महंगाई ने परेशान करके रखा है। प्याज कई जगह 200 पार पहुंच चुका है। पेट्रोल महंगा होकर 75 पार कर चुका है। भाजपा सरकार अभी सोने के मूड में ही लग रही है। इससे पहले एक और ट्वीट में प्रियंका गांधी ने गन्ना किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने के रेट में भी किसान की नहीं सुनी। किसान संगठन गन्ने के लिए 400 रुपए/क्विंटल की मांग कर रहे थे। यूपी सरकार ने पिछले रेट से 1 भी रुपया नहीं बढ़ाया। किसानों का गन्ने का हज़ारों करोड़ भुगतान बकाया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1203600883612672000?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो