scriptप्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने को लेकर आई बड़ी खबर, बड़े बदलाव की तैयारी | Priyanka Gandhi Vadra congress president Arising demand | Patrika News

प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने को लेकर आई बड़ी खबर, बड़े बदलाव की तैयारी

locationलखनऊPublished: Jul 18, 2019 11:50:10 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

-पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने की मांग-कहा- 2022 में होगा फायदा

Priyanka gandhi

प्रियंका गांधी

लखनऊ. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में हार के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 25 मई को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी के इस्तीफा के बाद पार्टी में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा को इस संकटपूर्ण समय में सबसे पुरानी पार्टी का प्रमुख बनाने की मांग उठ रही है। बड़े नेताओं के बाद अब कानपुर से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल (Sriprakash Jaiswal) ने भी प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी है।
यह भी पढ़ें

आडवाणी को बीजेपी में क्यों किया गया किनारे, पहली बार भाजपा ने खोला बड़ा राज, अपने बाकी नेताओं को भी दी ये चेतावनी

प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की उठी मांग

श्रीप्रकाश जायसवाल का कहना है कि राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए। इसके साथ ही अब पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के साथ ही अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर फोकस करे। पूर्व कोयला मंत्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी की जगह प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बात की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं मानते हैं तो प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाया जाए। प्रियंका गांधी को राजनीति का अच्छा अनुभव हो गया है, इसके साथ ही पार्टी के अच्छे नेताओं की टीम भी उनके साथ है। ऐसे में अब उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने में कोई हर्ज नहीं है।
यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने मंगलवार की जगह तत्काल आज बुलाई Cabinet Meeting, किए कई बड़े ऐलान

2022 में होगा फायदा

श्रीप्रकाश जयसवाल ने भी प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी को निश्चित सफलता मिलेगी। मनाने के बाद भी नहीं तैयार होते है तो प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जाससवाल ने कहा कि इसमें क्या हर्ज है और क्या दिक्कत है। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की कमान वैसे भी दी गई है लेकिन उन्हे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। उन्होंने कम समय में यूपी के अंदर पहचान बनाई है। यदि प्रियंका गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनती है तो इसका फायदा 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिलेगा।
प्रियंका गांधी के पक्ष में की खुली अपील

इनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के पक्ष में खुली अपील करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी की कमान संभालने की देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने कहा कि इस समय पार्टी की अगुवाई करने के लिए प्रियंका गांधी बेहतरीन शख्सियत हैं और राहुल गांधी के पद छोडऩे पर अडिग रहने के मद्देनजर प्रियंका गांधी को कांग्रेस का नया प्रमुख चुना जाना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो