scriptनवाबों की नगरी में प्रियंका का मेगा रोड़ शो शुरू, राहुल-सिंधिया भी मौजूद | Priyanka Gandhi Vadra in lucknow live updates | Patrika News
लखनऊ

नवाबों की नगरी में प्रियंका का मेगा रोड़ शो शुरू, राहुल-सिंधिया भी मौजूद

प्रियंका के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोकसभा प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं

लखनऊFeb 11, 2019 / 01:50 pm

Hariom Dwivedi

Priyanka Gandhi Vadra

नवाबों की नगरी में प्रियंका का मेगा रोड़ शो शुरू, राहुल-सिंधिया भी मौजूद

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार चार दिवसीय यूपी दौरे पर लखनऊ पहुंचीं। एयरपोर्ट पर दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके प्रियंका का रोड शो शुरू हो गया। प्रियंका के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोकसभा प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं। उनका रोड शो लखनऊ के प्रमुख मार्गों से होते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यालय तक करीब 25 किलोमीटर लंबा सफर तय करेगा। इस दौरान जगह-जगह कांग्रेसियों द्वार प्रियंका, राहुल और सिंधिया का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
रोड शो के बाद प्रियंका और सिंधिया एक संयुक्त प्रेसवार्ता करेंगे, जिसमें राहुल गांधी के भी मौजूद रहने की संभावना है। प्रेसवार्ता के बाद राहुल गांधी नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी, जबिक प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 फरवरी तक सूबे में सियासी रणनीति तैयार करेंगे। हर दिन वह अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के नेताओं व कार्यकर्ताओं संग रणनीति पर चर्चा करेंगी। इसके लिए जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मौजूदा/पूर्व विधायक, पूर्व सांसद व कुछ संभावित उम्मीदवार समेत 15-20 अहम नेताओं को बुलाया गया है। बैठक में दोनों दिग्गज नेता पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से चुनावी फीडबैक लेंगे। उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा होगी।
Priyanka Gandhi Vadra
प्रियंका के सामने चुनौतियां ही चुनौतियां
उत्तर प्रदेश में प्रियंका की पॉलिटिकल एंट्री से भले ही विरोधी दल रणनीति बदलने को मजबूर हो गये हैं, लेकिन प्रियंका के सामने भी चुनौती कम नहीं हैं। यूपी में कांग्रेस संगठन को फिर से मजबूत करना, बीजेपी के सवालों का सामना करना और जिताऊ कैंडिडेट तलाशना जैसी कई चुनौतियां प्रियंका के सामने होंगी।
यह भी बनेगा इतिहास
बीते 50 वर्षों में ऐसा पहली बार होगा जब गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी मुख्यालय में चार दिन गुजारेगा। इससे पहले 70 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी अक्सर यहां आते थे और कई दिन बिताते थे।

Home / Lucknow / नवाबों की नगरी में प्रियंका का मेगा रोड़ शो शुरू, राहुल-सिंधिया भी मौजूद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो