scriptकांग्रेस को मिल सकता है अपना नया सुपरबॉस, इस नाम को लेकर पार्टी में हो सकता है बड़ा फेरबदल | Priyanka Gandhi Vadra may new uttar pradesh head | Patrika News

कांग्रेस को मिल सकता है अपना नया सुपरबॉस, इस नाम को लेकर पार्टी में हो सकता है बड़ा फेरबदल

locationलखनऊPublished: Sep 03, 2019 03:23:48 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

कांग्रेस को मिला अपना नया सुपरबॉस, इस नाम को लेकर पार्टी में हुआ बड़ा फेरबदल

कांग्रेस को मिला अपना नया सुपरबॉस, इस नाम को लेकर पार्टी में हुआ बड़ा फेरबदल

कांग्रेस को मिला अपना नया सुपरबॉस, इस नाम को लेकर पार्टी में हुआ बड़ा फेरबदल

लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस (COngress) अपने कायाकल्प में जुट गई। पार्टी को और ज्यादा मजबूती देने के लिए काम कर रही है। इसके चलते पार्टी बड़े नेताओं के पदों और जिम्मेदारियों में अहम बदलाव कर सकती हैं। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबित इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की कमान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) को सौंपी जा सकती है। खबर है कि उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी बनाने की घोषणा जल्दी है की जा सकती है। वहीं अजय कुमार लल्लू को उत्तरप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद रणनीति तय की जाएगी। जल्द ही एलान होने की संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब ही कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की कमान सौंपी गई थी। वहीं, प्रश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को दी गई थी।

बीते दिनों कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सभी जिला कमिटियां भंग कर दी थी। लोकसभा चुनाव के बाद लगातार पार्टी व संगठन में बदलाव की कवायद चल रही है। पार्टी के एक उच्च सूत्र के मुताबिक ‘तीन महीनों से चल रही ओवरहॉलिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। पिछली कांग्रेस कमेटी से 10 गुना छोटी नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी होगी। एक दक्ष और तेजतर्रार प्रदेश कांग्रेस कमेटी तैयार की जा रही है जिसमें युवा, जमीनी, संघर्षशील और आंदोलनधर्मी चेहरों की भरमार होगी। आपको बता दें कि पिछली प्रदेश कमिटी में करीब 500 सदस्य थे। जाहिर है कि नई प्रदेश कमिटी में करीब 50 सदस्य होंगे।
ट्वीट कर प्रदेश सरकार को घेरा

प्रियंका लोकसभा चुनाव से ही काफी एक्टिव नजर आई है। वे लगातार फेसबुक व ट्वीटर के जरिए प्रदेश सरकार पर निधाना साधते हुए सवालों के कटघरे में खड़ा रही है। मंलगवार को उन्होंने अर्थव्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि GDP विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है। न GDP ग्रोथ है न रुपये की मजबूती। रोजगार गायब हैं। अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो