लखनऊ

लखनऊ की प्रेसवार्ता में बिना बोले ही बहुत कुछ कह गईं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने लखनऊ में इसलिये स्थगित कर दी अपनी प्रेसवार्ता

लखनऊFeb 14, 2019 / 07:31 pm

Hariom Dwivedi

थोड़ी ही देर में प्रेसवार्ता कर सकती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं से जमीनी हकीकत जानने के बाद लखनऊ में प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने मौजूद रहे। मीडिया से मुखातिब प्रियंका ने कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं की, लेकिन उन्होंने पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने प्रेसवार्ता स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शहीदों के परिजनों के साथ हैं। इस मौके पर राजनीति करना ठीक नहीं। प्रियंका ने कांग्रेसियों संग मौन रहकर दो मिनट की श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में 28 जवान शहीद हो गये, जबकि 36 अन्य घायल हो गये।
कांग्रेसियों का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा प्रेसवार्ता में बिना बोले ही बहुत कुछ कह गई हैं। पुलवामा हमले से दुखी प्रियंका ने पीसी कैंसिल कर दी। जाहिर सी बात है कि उनके लिए देश और जवान पहले हैं, राजनीति बाद में।
प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 से 14 फरवरी तक उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। पहले दिन रोड शो के बाद उन्होंने अगले तीन दिन लगातार यूपी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं-नेताओं से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। उनसे फीडबैक लिया और चुनावी तैयारियों पर मंथन भी किया। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यकर्ताओं में जोश भरने में सफल रहे हैं।
बीते 23 जनवरी को प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश तो ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश जिताने की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि इन दोनों की भूमिका 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जिताने की है।

Home / Lucknow / लखनऊ की प्रेसवार्ता में बिना बोले ही बहुत कुछ कह गईं प्रियंका गांधी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.