scriptदो दिन के बुंदेलखंड दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, राहुल भी यूपी में करेंगे प्रचार | Priyanka Gandhi Vadra Rahul Gandhi lok sabha election campaign | Patrika News

दो दिन के बुंदेलखंड दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, राहुल भी यूपी में करेंगे प्रचार

locationलखनऊPublished: Apr 24, 2019 11:07:38 am

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

Priyanka Gandhi Vadra Rahul Gandhi lok sabha election campaign

दो दिन के बुंदेलखंड दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, राहुल भी यूपी में करेंगे प्रचार

लखनऊ. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज यूपी में तूफानी चुनावी प्रचार करेंगे। प्रियंका आज से दो दिन के बुंदेलखंड के दौरे पर रहेंगीं, जबकि राहुल गांधी की लखीमपुर खीरी, कानपुर और उन्नाव में जनसभा होगी। बुंदेलखंड के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में प्रिंयका गांधी रोड शो और रैलिया करेंगी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र के खागा और गाजीपुर, महोबा में रोड शो और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत राठ में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी का मिनट टू मिनट शेड्यूल

24 अप्रैल 2019 का कार्यक्रम

9.30- दिल्ली एयरपोर्ट से प्रस्थान,

0.30- आगमन- इलाहाबाद एयरपोर्ट

10.35- हेलीकॉप्टर से इलाहाबाद हवाई अड्डे से प्रस्थान,

11.00- आगमन- जनसभा, खागा, फतेहपुर,
12.00- प्रस्थान- खागा हेलीपैड से,

12.20- आगमन जनसभा – गाजीपुर, फतेहपुर,

1.20- गाजीपुर हेलीपैड से प्रस्थान,

1.50- आगमन- परमानंद चौक (रोडवेज) से उदल चौक, महोबा, हमीरपुर तक रोड शो,

3.20- प्रस्थान- महोबा हेलीपैड से,
3.40- राठ, हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी,

4.30- राठ, हेलीपैड से प्रस्थान,

5.10- आगमन – फुर्सतगंज हवाई अड्डा,

नाइट स्टे बुमेऊ गेस्ट हाउस, रायबरेली,


25 अप्रैल 2019 का कार्यक्रम
10.00- फुर्सतगंज हवाई अड्डे से प्रस्थान (विशेष उड़ान),

10.30- आगमन- झांसी हवाई अड्डा,

झांसी में रोड शो

सुबह 11.00 बजे से दतिया गेट से ओरछा रोड (मुख्य राजमार्ग) दोपहर 1.00 बजे तक सिद्धेश्वर मंदिर जाने के बाद,
1.10- प्रस्थान- झांसी हवाई अड्डा,

1.30- आगमन- गुरसराय, जालौन लोक सभा में जनसभा,

2.30- प्रस्थान- गुरसराय हेलीपैड,

2.50- आगमन ओराई कस्बा, जालौन लोक सभा,

उरई टाउन में रोड शो- 3.00 से 4.30 बजे तक चलेगा। प्रियंका गांधी का यह रोड शो अंबेडकर चौराहा से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौराहा, राज मार्ग, माहिल तालाब, बजरिया होते हुए अंबेडकर नगर तक जाएगा।
इसके बाद प्रियंका गांधी 4.45 बजे उरई में बने हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रियंका गांधी के शाम 5.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने का समय निर्धारित है। प्रियंका लखनऊ से शाम 6.00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

राहुल गांधी का कार्यक्रम

24 अप्रैल 2019

लखीमपुर खीरी में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर जनसभा,

उन्नाव में दोपहर दो बजे जनसभा

कानपुर में शाम 3 बजकर 30 मिनट पर होगी रैली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो