scriptगंगा के सहारे चुनावी वैतरणी पार करेंगी प्रियंका, प्रयागराज से वाराणसी तक स्टीमर से जाएंगी | priyanka gandhi water route UP visit from prayagraj to varanasi | Patrika News

गंगा के सहारे चुनावी वैतरणी पार करेंगी प्रियंका, प्रयागराज से वाराणसी तक स्टीमर से जाएंगी

locationलखनऊPublished: Mar 13, 2019 03:54:55 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

प्रियंका इलेक्शन कंपेन का रचेंगी इतिहास, स्टीमर से करेंगी गंगा यात्रा-100 किमी का सफर तय कर प्रयागराज से पहुंचेगी काशी-बाबा विश्वनाथ मंदिर और मां विन्ध्यांचल में टेकेंगी माथा

priyanka gandhi vadra

गंगा के सहारे चुनावी वैतरणी पार करेंगी प्रियंका

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुजरात के बाद अब उप्र के दौरे पर आ रही हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका को नौ मार्च से उप्र चुनावी अभियान शुरू करना था। लेकिन, यूपी के बजाय इसके लिए उन्होंने गुजरात को चुना। अब वह गुरुवार को उप्र पहुंच रही हैं। उनका यूपी का पहला चुनावी दौरा करीब 100 किमी का होगा। इस दौरान वे प्रयागराज से वाराणसी तक का सफर स्टीमर से तय करेंगी। उनका सडक़ और हवाई मार्ग न होकर जलमार्ग होगा। वह मां गंगा के साथ यात्रा करेंगी और प्रयागराज होते हुए स्टीमर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेगीं।
प्रियंका गांधी कुंभ में स्नान करने तो नहीं पहुंच सकी थीं लेकिन अब वह उप्र में अपना चुनावी दौरा अपनी दादी इंदिरा गांधी के गृहजनपद और अपने परदादा पंडित जवाहर लाल नेहरू की कर्मभूमि प्रयागराज से शुरू करेंगी। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से लखनऊ पहुंचने के बाद प्रियंका सीधे प्रयागराज जाएंगीं। यहां ऐतिहासिक आनंदभवन में कुछ समय गुजारने और कांग्रेसियों से मुलाकात के बाद वह चुनावी बिगुल फूंकने निकल पड़ेंगीं। लोगों से संपर्क करने के लिए प्रियंका जलमार्ग का इस्तेमाल करेंगी। इस तरह चुनावी दौरा करने वाली वह यूपी की पहली नेता होंगी।
प्रयागराज से काशी तक का दौरा प्रियंका गांधी स्टीमर के जरिए करेंगी। इस दौरान वह मिर्जापुर भी जाएंगी। जहां वह मां विंध्याचल के दर्शन करेंगी। प्रयागराज से वाराणसी के सफर में वह गंगा के किनारे बसे सैकड़ों ग्रामीणों से संपर्क साधेगीं। इस दौरान कई संसदीय क्षेत्रों में संपर्क करने की योजना है। स्टीमर के जरिए वह करीब 100 किमी की यात्रा करते हुए वाराणसी पहुंचेगीं। यहां प्रियंका काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगी।
लखनऊ में करेंगी कैंपेनिंग

प्रयागराज से वाराणसी तक का चुनावी सफर पूरा करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में भी चुनावी सभा करेंगी। इस दौरान वह पूर्वी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी करेंगी। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी हैं।
प्रशासन ने नहीं की दौरे की पुष्टि

प्रियंका गांधी के लखनऊ और प्रयागराज दौरे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक लखनऊ जिला प्रशासन नहीं की है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने भी प्रियंका के अधिकृत दौरे का ब्योरा देने से इनकार किया है। माना जा रहा है कि प्रियंका को एसपीजी सुरक्षा मिली हुई है ऐसे में उनकी गंगा यात्रा को मंजूरी न मिले। इसीलिए अभी कांग्रेसी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो