script

प्रियंका गांधाी ने जब कार्यकर्ताओं से पूछा, व्हाट्सएप्प और टिवटर पर हो, तो फिर…

locationलखनऊPublished: Feb 13, 2019 03:54:34 pm

नाराज होकर प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या आपकी कोई जिम्मेदारी नहीं है…

priyanka gandhi whatsapp number and social media planning with up cong

प्रियंका गांधाी ने जब कार्यकर्ताओं से पूछा, व्हाट्सएप्प और टिवटर पर हो, तो फिर…

लखनऊ. अपनी मैराथन बैठक के दौरान प्रियंका गांधी ने कई पदाधिकारियों से उनकी बूथ संख्या पूछी, जिसका वह जवाब नहीं दे पाए और बगलें झांकने लगे। कार्यक्रम को लेकर पूछा तो लोगों ने एक साल पहले की जानकारी दी। जिसपर नाराज होकर प्रियंका गांधी ने पूछा कि क्या आपकी कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्या आप खुद से कोई कार्यक्रम नहीं करेंगे।
व्हाट्सएप्प और टिवटर पर हो?

प्रियंका गांधी ने इस दौरान मुलाकात करने वाले लोगों से एक फॉर्म भी भराया। जिसे प्रियंका गांधी ने अपने पास जमा करा लिया। इसमें सभी के नाम पता के अलावा यह भी पूछा गया कि वह ट्विटर या व्हाट्सएप्प पर हैं या नहीं? पार्टी में अब तक वे किन-किन पदों पर रहे हैं, फार्म में उसका भी ब्योरा मांगा गया।
यह भी पढ़ें

बिना लंच-डिनर लगातार 16 घंटे तक मंथन, फिर बोलीं- प्रियंका पुरानी कांग्रेस से नहीं बनेगी बात

अब जमीनी नेताओं को मिलेगा मौका

बैठक में कार्यकर्ताओं ने दल बदलू नेताओं को पार्टी में बड़े पदों पर बिठाने को लेकर भी दुख जताया। जिस पर प्रियंका ने कहा कि बाहर जो नारे लगा रहे हैं उन जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं को पार्टी में तवज्जो देने की मेरी कोशिश रहेगी। जमीनी नेताओं को मौका मिलेगा। प्रियंका ने यह भी कहा कि 2022 में यूपी में हम अपनी सरकार बनाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो