scriptपुरानी पेंशन बहाली में मुख्यमंत्री का सकारात्मक रूख, 25 अक्टूबर से होने वाली हड़ताल स्थगित | purani pension bahali strike postponed till 24 december | Patrika News

पुरानी पेंशन बहाली में मुख्यमंत्री का सकारात्मक रूख, 25 अक्टूबर से होने वाली हड़ताल स्थगित

locationलखनऊPublished: Oct 24, 2018 07:25:54 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 25 से 27 अक्टूबर तक होने वाली हड़ताल स्थगित कर दी गई

cm

पुरानी पेंशन बहाली में मुख्यमंत्री का सकारात्मक रूख, 25 अक्टूबर से होने वाली हड़ताल स्थगित

लखनऊ. राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 25 से 27 अक्टूबर तक होने वाली हड़ताल स्थगित कर दी गई है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रूप दिखाया है। यह हड़ताल अब 24 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई है।
चुनाव में करेंगे भाजपा का विरोध

पुरानी पेंशन बहाली मंच के संयोजक हरिकिशोर तिवारी ने बताया कि मामले में सरकार की तरफ से आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। ये कमेटी दो महीने में अपना रिपोर्ट सौपेंगी। इसलिए मंच ने तय किया है कि 24 दिसंबर तक हड़ताल को स्थगित कर दिया जाए। उन्होंने कहा है कि सरकार ने सकारात्मक रूख अपनाया है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद रणनीति तय की जाएगी। अगर फैसला हमारे पक्ष में नहीं आया, तो हड़ताल भी होगी और चुनाव में कर्मचारी भाजपा का विरोध भी करेंगे।
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर कर्मचारी अड़े हुए थे। उन्होंने 25 से 27 अक्टूबर तक हड़ताल करने का भी निर्णय लिया था। मामले में लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन भी किया गया। मामले को गंभीरता से सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में सीएम योगी के निर्देश पर मुख्य सचिव ने 8 सदस्यीय समिति बनाई।
समिति में शामिल यह बातें

मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा उत्तर प्रदेश शासन के संज्ञान में लाया गया है कि नई पेंशन व्यवस्खा के क्रियान्वन में आ रही समस्याओँ और इसके अंतर्गत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद लाभ स्पष्ट नहीं है। कर्मचारी संगठन की मांग है कि 1 अप्रैल, 2005 से पूर्व की तरह सुनिश्चित पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। इस पूरी स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
आठ सदस्यीय कमेटी में अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक अध्यक्ष, पीएफआरडीए, अपर मुख्य सचिव नियोजन, अपर मुख्य सचिव वित्त, प्रमुख सचिव न्याय, निदेशक, पेंशन सदस्य होंगे वहीं डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा और हरि किशोर तिवारी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो