scriptकेशव प्रसाद मौर्य ने किया यूपी की सड़कों को लेकर ऐतिहासिक ऐलान | pwd announces to make uttar pradesh roads using plastic waste | Patrika News

केशव प्रसाद मौर्य ने किया यूपी की सड़कों को लेकर ऐतिहासिक ऐलान

locationलखनऊPublished: Apr 05, 2018 05:16:29 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

उत्तर प्रदेश की सड़कों को प्लास्टिक के कचरे से बनाया जाएगा

keshav prasad maurya
लखनऊ. स्वच्छ भारत मिशन को ध्यान रखते हुए अब यूपी की सड़कों को प्लास्टिक के कचरे से बनाया जाएगा। लखनऊ में हुई लोक निर्माण कार्य की बैठक में डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि रोड बनाने के लिए अब प्लास्टिक के कचरों का इस्तेमाल किया जाएगा।
लंबे समय तक बनी रहंगी सड़कें

प्रदूषण को रोकने और स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए रोड बनाने में प्लास्टिक कचरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे लड़कें लंबे समय तक बनी रहेंगी।
प्लास्टिक के कचरे से बनी सड़कें चलें लंबे समय तक

पीडब्ल्यूडी विशेष सचिव राजशेखर ने बताया कि सामान्य सड़कों की उम्र लगभग पंद्रह वर्ष की होती है। लेकिन अगर सड़कें प्लास्टिक के कचरे से बनाई जाएं, तो वह लंबे समय तक चलेंगी। देश में लगभग 15000 टन प्लास्टिक का कचरा निकलता है। इसमें से 9000 चन प्लास्टिक री साइकिल होता है। बाकी बचा हुआ हिस्सा बेकार जाता है, जो कि पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाता है। इस बचे हुए हिस्से का इस्तेमाल सड़कों को बनाने में किया जाएगा।
गांव और मंजरे से जुड़ेंगे हाइवे

सड़कों को सिर्फ प्रदूषण मुक्त करने के लिए ही नहीं बल्कि देश के सुनहरे भविष्य के लिए और भी कुछ किया जाएगा। डेप्युटी सीएम ने निर्देश दिए कि इस साल बन रही सड़कें और भविष्य में बनाए जा रहे एक्सप्रेस-वे, स्टेट हाइवे और अन्य चौड़ी सड़कों से उनके किनारे पांच किलोमीटर की दूरी पर पड़ने वाले गांव और मंजरों को जोड़ा जाए। इससे फायदा ये मिलेगा कि ग्रामीण सड़कें शहरी सड़कों से जुड़ेंगी और गांव वालों को सुगम यातायात मिल सकेगा।
प्रदूषण से पर्यावरण को नुकसान

साल भर में 15000 टन प्लास्टिक का कचरा निकलता है। इसमें से करीब 9000 री साइकिल होता है और बाकी बचे कचरे को फेंक दिया जाता है या जला दिया जाता है। इसी से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और प्रदूषण फैलता है, जो कि बहुत हानिकारत होता है।

ट्रेंडिंग वीडियो