scriptमुजफ्फरनगर: विशालकाय अजगर ने जिंदा निगला नील गाय का बच्चा | Python swallowed nilgai panic among the villagers | Patrika News

मुजफ्फरनगर: विशालकाय अजगर ने जिंदा निगला नील गाय का बच्चा

locationलखनऊPublished: Oct 15, 2021 06:35:44 pm

Submitted by:

Vivek Srivastava

मुज़फ्फरनगर में एक विशालकाय अजगर ने एक नील गाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। किसानों ने नीलगाय के बच्चे को बचाने की कोशिश की। लेकिन जब तक वो पहुँचते नीलगाय का बच्चा मर चुका था। आनन-फानन में मामले की सूचना वन विभाग को दी गयी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए।

img-20211015-wa0047.jpg
मुजफ्फरनगर. थाना भोपा क्षेत्र खेत में गंग नहर के निकट पड़े विशालकाय अजगर ने एक नील गाय के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। खेत मे काम कर रहे किसानों ने जब अजगर के चंगुल में फंसे नील गाय के बच्चे को देखा तो वे दहशत में आ गए। आनन-फानन में मामले की सूचना वन विभाग को दी गयी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए मगर अजगर नीलगाय के बच्चे को छोड़कर गन्ने के खेतों से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार भोपा कस्बे के गंग नहर पुल के समीप गन्ने के खेत में एक अजगर ने नीलगाय के बच्चे को अपने कब्जे में लेकर निगलने की कोशिश की। वहां पर काम कर रहे किसानों ने जब यह नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर आस-पास के खेतो में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और किसी तरह नील गाय के बच्चे को अजगर के कब्जे से छुड़ाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। वहां मौजूद किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है।
जब तक किसान नीलगाय के बच्चे को अजगर के चंगुल से बचाने के लिए दौड़े तब तक नील गाय के बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद जब तक किसान लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे इस बीच अजगर नील गाय के बच्चे को छोड़ कर खेतो में भाग गया। और नीलगाय के बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और अजगर का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
मौके पर पहुंचे किसान विक्रांत वालिया ने बताया कि जब वह खेत में पहुंचे तो देखा कि यहां नील गाय के बच्चे को एक अजगर ने दबोच रखा था। करीब 15 फिट के आसपास का अजगर खेत में नील गाय के बच्चे को निकलने की कोशिश कर रहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो