scriptबड़ी खबर: कांग्रेस में खत्म हुआ सोनिया युग, राहुल भी नहीं रहेंगे उपाध्यक्ष | Rahul Gandhi to be president of Congress | Patrika News

बड़ी खबर: कांग्रेस में खत्म हुआ सोनिया युग, राहुल भी नहीं रहेंगे उपाध्यक्ष

locationलखनऊPublished: Nov 20, 2017 03:39:15 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

19 दिसंबर को राहुल गांधी बन जाएंगे अध्यक्ष।
 

भाजपा को हराने कांग्रेस ने खड़ा किया ये संगठन, शिवराज की बढ़ाई चिंता

भाजपा को हराने कांग्रेस ने खड़ा किया ये संगठन, शिवराज की बढ़ाई चिंता

लखनऊ. कांग्रेस में अब सोनिया युग खत्म होने जा रहा है, वहीं राहुल गांधी भी अब पार्टी के उपाध्यक्ष नहीं रहेेंगे। लगभग बीस वर्षों तक कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी के हाथों में रही है, अब हाई कमान संगठन में फेरबदल करने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के संगठन में जल्द ही बड़ा फेरबदल होने वाला है। अब कांग्रेस की कमान युवा कंधे पर होगी।
अमेठी से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। उनकी ताजपोशी 19 दिसंबर को तय मानी जा रही। कांग्रेस पार्टी के संगठन में फेरबदल की खबरें वैसे तो कई बार आती रहीं हैं, लेकिन अब राहुल गांधी के हाथ में पार्टी की कमान सौंपने का फैसला हाईकमान ने ले लिया है।
कांग्रेस पार्टी की कमान राहुल गांधी के हाथ में सौंपने का रास्ता साफ करने के लिए पार्टी के दिसंबर में होने वाले संगठन चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होकर१९ दिसंबर तक चलेगी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सोमवार को एक बैठक में पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव के कार्यक्रम पर मुहर लगाई।
राहुल गांधी एक नजर में

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ। वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे हैं।
-राहुल गांधी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सेंट कोलंबिया स्कूल दिल्ली से ग्रहण की और फिर बाद में 1981 से 1983 तक वे पढऩे के लिए दून स्कूल, देहरादून उत्तराखंड गए।
-अपने ग्रेजुएशन के बाद, 3 साल तक राहुल गांधी ने लंदन के मॉनिटर ग्रुप के लिए काम किया, जो मैनेजमेंट गुरु माइकल पोर्टर की ही सलाहकार संस्था थी। राहुल गांधी २००२ के अंत में भारत वापस आए। उसके कुछ दिनों बाद वे राजनीति में सक्रिय हुए उसके बाद उन्होंने पार्टी संगठन में कई पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में वे कांग्रेस पार्टी से अमेठी से लोकसभा के सांसद हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो