scriptप्रियंका गांधी के यूपी दौरे पर प्रदेश अध्यक्ष ने किया ट्वीट, कांग्रेस में किरकिरी | raj babbar tweet on priyanka gandhi up visit for loksabha election | Patrika News
लखनऊ

प्रियंका गांधी के यूपी दौरे पर प्रदेश अध्यक्ष ने किया ट्वीट, कांग्रेस में किरकिरी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्री की ‘गंगा यात्रा’ का शेड्यूल जारी हो गया है।

लखनऊMar 16, 2019 / 09:12 am

आकांक्षा सिंह

lucknow

प्रियंका गांधी के यूपी दौरे पर प्रदेश अध्यक्ष ने किया ट्वीट, कांग्रेस में किरकिरी

लखनऊ. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्री की ‘गंगा यात्रा’ का शेड्यूल जारी हो गया है। प्रियंका गांधी 17 मार्च को लखनऊ आएंगी। उसके बाद अगले दिन 18 मार्च को प्रयागराज जाएंगी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस महासचिव 18 मार्च को प्रयागराज में कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। यहां वे संगम का दर्शन करेंगी इसके बाद वह कार से छतना के लिए रवाना होंगी। वहीं प्रियंका गांधी को दौरे की जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर बैकफुट पर आए गये हैं। उनके इस ट्वीट से पार्टी में किरकिरी हो गई है।

प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रियंका गांधी के दौरे पर किया ट्वीट किया कि उप्र महासचिव प्रियंका गांधी जी अभी आयी भी नहीं कि उनके लम्बे-चौड़े प्रोग्राम आ गए। मान्यवरों, प्रियंका जी के प्रोग्राम की पूरी रूपरेखा अभी तैयार हो रही है एवं प्रशासन के समक्ष भी जा रही है। जल्द ही आप सबको सूचित किया जाएगा। प्रियंका जी के दौरे को लेकर आपका उत्साह स्वागत योग्य है।

 

https://twitter.com/RajBabbarMP/status/1106625911003111424?ref_src=twsrc%5Etfw

ये है पूरा शेड्यूल

प्रियंका गांधी इस दौरे के साथ ही प्रयागराज से यूपी में चुनाव प्रचार की आगाज कर सकती हैं। प्रियंका गांधी मिर्जापुर भी जाएंगी। यहां पर वह विंध्याचल होते हुए वह मौलाना इस्माइल चिश्ती की मजार पर माथा टेकेंगी। इसके बाद वह जनता से संवाद भी करेंगी। इसके बाद 20 मार्च को प्रियंका गांधी वाराणसी में रहेंगी। वाराणसी में ने बाबा विश्वनाथ के भी दर्शन कर सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे की अनुमति के लिए चुनाव आयोग को आवेदन पत्र भेजा दिया है।

lucknow

राज बब्बर के लिये वोट मांगेंगी प्रियंका

कांग्रेस ने मुरादाबाद से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजबब्बर के लिए अपनी ससुराल मुरादाबाद में वोट मांगेंगी। मुरादाबाद में प्रियंका की ससुराल है। प्रियंका के यहां से चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी पिछले कई चुनावों से होती रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव मैदान में होने की वजह से कांग्रेस की प्रतिष्ठा इस सीट पर दांव पर लगी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह का कहना है कि प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे शीर्ष नेताओं का भी कार्यक्रम मांगा गया है। राजबब्बर की बेटी फिल्म अभिनेत्री जूही बब्बर भी पिता के लिए वोट मांगने मुरादाबाद आएंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो