scriptअधिकार को लेना गुनाह नहीं : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह | Patrika News
लखनऊ

अधिकार को लेना गुनाह नहीं : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

4 Photos
6 years ago
1/4

कल्याण सिंह ने भीड़ को देखते ही हुंकार भरी कि इस अधिकार के लिए कितने संघर्ष करने पड़ें तो भी पीछे मत हटना। वीपी सिंह ने आपके लिए मंडल कमीशन लागू किया था। उस समय देश का क्या हाल हो गया था। लाठी, डंडे, गोली सब कुछ चला, खून भी बहा, लेकिन उन्होंने किसी की परवाह न करते हुए मंडल कमीशन लागू किया। उनकी वजह से ही आप हैं। उनके दिए गए इस अधिकार को चाहे कोई कितना भी छीनने का प्रयत्न करे, आपको छीनने नहीं देना है। यह आपकी ताकत है। आपकी जरूरत है।

2/4

कल्याण सिंह ने लोक बंधु वंचित वर्ग महासंघ की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व.वीपी सिंह के जन्मदिन पर ये तीखे तेवर रवींद्रालय में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में दिखाए। उन्होंने कहा कि मैं संवैधानिक पद पर हूं इसलिए कोई राजनीतिक बात नहीं कर सकता, लेकिन सामाजिक बात जरूर करूंगा। उसमें अगर आप राजनीतिक खोज पाएं तो अच्छा है। आपके लिए भी और हमारे लिए भी।

3/4

आरक्षण खत्म करने की बात तो सब मुठ्ठी बंद करके एक हो जाओ भारी भीड़ को देखकर उत्साहित कल्याण सिंह ने कहा कि मैं रहूं या ना रहूं लेकिन मेरी बात हमेशा याद रखना। दुर्भाग्यवश जब आरक्षण खत्म करने की बारी आए तो एक मुठ्ठी बांध कर खड़े हो जाना, देखना आपसे कोई भी आपका हक छीन नहीं सकता है। उन्होंनेे कहा कि अपने हक के लिए राजनीति में सक्रिय होना बहुत जरूरी है। किसी भी कीमत पर राजनीति में आने से हिचकना नहीं। टिकट मिले या न मिले इससे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन हमेशा एक होकर फैसला एक ही लेना।

4/4

कल्याण सिंह ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जाहिर की कि जितनी संख्या हमारी है उसके अनुपात में हमारा प्रतिनिधित्व कितना है? बात चाहे किसी भी सरकार की हो या फिर अधिकारी की, न ही सरकार में हमारी जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व है और न ही कहीं भी उच्च पदों पर हमारे समाज के अधिकारी काबिज हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी हो या फिर और कहीं। हमारे अधिकारी उंगलियों पर ही गिने जा सकते हैं। सोचने की जरूरत है कि कैसे हम खुद को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने भी कुछ देर के लिए शिरकत की। --

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.