script

लाठीचार्ज पर बोले राजबब्बर, अपातकाल के साथ-साथ अपराधकाल है ये

locationलखनऊPublished: Jun 26, 2018 08:26:54 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए कहा कि अघोषित आपातकाल के साथ-साथ ये अपराधकाल भी है।

kkkk

लाठीचार्ज पर बोले राजबब्बर, अपातकाल के साथ-साथ अपराधकाल है ये

लखनऊ. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए कहा कि अघोषित आपातकाल के साथ-साथ ये अपराधकाल भी है। सरकार के इशारे पर बुधवार को जिस तरह खाकी वर्दी वालों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा उससे सरकार की मंशा साफ दिखाई देती है। सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को इसी तरह कुचलने की प्लानिंग है कि कांग्रेस से युवा पीछे नहीं हटेंगे। देशभर में इस आंदोलन को बड़ा बनाएंगे। बता दें कि यूथ कांग्रेस की ओर से मंगलवार को राजधानी के कैसरबाग स्थित गांधी सभागार में भारत बचाओ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके बाद सभागार के बाहर पुलिस ने लाठीजार्ज कर दिया। पुलिस का कहना था कि कार्यक्रम के बाद विरोध प्रदर्शन की तैयारी थी जिसकी प्रशासन की ओर से इजाजत नहीं थी।

राजबब्बर बोले-

-जिस तरह से हमारे साथियों पर लाठीचार्ज हुआ है उससे साफ है कि सरकार की मन्शा क्या है…

-अजय लल्लू को बुरी तरह मारा… यूथ कांग्रेस के अंकित परिहार को बुरी तरह पीटा गया. ये तानाशाही है…ये हिटलरशाही है….
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम चंद यादव ने बताया कि-

-पुलिस ने गेट पर ही मारपीट शुरू कर दी…बहुत ही बेदर्दी से मारा गया….बुरी तरह गाली दे रहे थे पुलिसवाले। उनके मुताबिक, ऐसा खराब व्यवहार कभी नहीं हुआ..। करीब 35 कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हुए। आठ की हालत सीरियस जिसमें विधायक अजय कुमार लल्लू भी हैं। श्याम ने बताया कि 40मिनट का एंबुलेंस नहीं आई। फिर निजी वाहन कर कार्यकर्ताओं को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भी इलाज में लापरवाही की जा रही है। ये योगी सरकार के इशारे पर हो रहा है।
वहीं एमएलसी दीपक सिंह ने बताया युवक कांग्रेस के साथियों पर भाजपाइयों की सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में कल से लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के आह्वान पर धरना प्रदर्शन करेगी।
अजय कुमार लल्लू बुरी तरह घायल

इस लाठीचार्ज के दौरान विधायक अजय कुमार लल्लू बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे। कांग्रेसियों ने इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया। इस दौरान राजबब्बर ने कहा कि युवा कांग्रेस के साथियों पर आज लखनऊ में पुलिस लाठीचार्ज भयभीत सरकार की बौखलाहट है। पोल खुलने लगी है लिहाजा़ कांग्रेस के कार्यक्रमों में बाधाएं डाली जा रही हैं। योगी-मोदी की तानाशाही को उखाड़ फेंका जाएगा। युवाओं का खून ज़ाया नहीं जाएगा।
मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का झूठ जनता के सामने आ रहा है। अब जनता कांग्रेस को फिर से सत्ता की गद्दी पर बैठाना चाहती है। वहीं पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि देश की जनता तानाशाही बर्दाश्त नहीं कर सकती। मौजूदा सरकार में तानाशाही वाला रवैया अपना रही है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो