scriptराजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर दिया बड़ा बयान, कहा- 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी राफेल हवाई जहाज नहीं खरीदा | rajnath singh statement on congress | Patrika News

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर दिया बड़ा बयान, कहा- 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी राफेल हवाई जहाज नहीं खरीदा

locationलखनऊPublished: Mar 25, 2019 12:28:36 pm

Submitted by:

Anil Ankur

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर दिया बड़ा बयान, कहा- 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी राफेल हवाई जहाज नहीं खरीदा

rajnath singh

Rajnath singh

लखनऊ. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी राफेल हवाई जहाज नहीं खरीदे। अगर राफेल हवाई जहाज होता तो भारत की धरती पर खड़े रहकर पाकिस्तान पर वार कर सकता… तब हमारे जवानों को पाकिस्तान जाने की जरूरत न पड़ती। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में देश हर क्षेत्र में पिछड़ा रहा। इसके पहले आलमबाग में के के पैलेस में आयोजित पंजाबी सांस्कृतिक मिलन एवं सम्मान समारोह में गृहमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में लखनऊ में 24 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ। जिले के विकास के लिए हर संभव कोशिश की अब यहां की जनता ही तय करे कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि मेरी जितनी क्षमता थी पांच साल में किया। अब बारी जनता की है।
वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि मोदी सरकार में देश मजबूत हुआ है। जवानों ने पाकिस्तान की धरती पर जाकर आतंकियो को सबक सिखाया है। आने वाले वक्त में देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो