scriptयोगी आदित्यनाथ बापू पर विधानसभा चलाएंगे तो उसी वक्त राजनाथ पद यात्रा करेंगे | Rajnath singh will be in Lucknow for padyatra and go back in evening | Patrika News

योगी आदित्यनाथ बापू पर विधानसभा चलाएंगे तो उसी वक्त राजनाथ पद यात्रा करेंगे

locationलखनऊPublished: Oct 01, 2019 09:20:19 pm

Submitted by:

Anil Ankur

बापू पर विधानसभा चलाएंगे
 

Union Defense Minister of Indian Government Rajnath Singh

Union Defense Minister of Indian Government Rajnath Singh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार का विशेष विधानसभा सत्र जिस वक्त चल रहा होगा, उसी दरमियान देश के रक्षा मंत्री राजनाथ लखनऊ में होंगे और वह पद यात्रा करेंगे। शाम को करीब पोने नौ बजे वे वापस दिल्ली चले जाएंगे।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को एक दिवसीय दौरे के लिए लखनऊ आ रहे हैं। वह लगभग 5 घंटे राजधानी में रहेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षामंत्री दोपहर 2.50 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। शाम 4 बजे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत कर वे पैदल महाराणा प्रताप प्रतिमा हुसैनगंज पहुंचेंगे। यात्रा में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे रात 8.15 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व डॉ. दिनेश शर्मा सहित सभी मंत्री व विधायक महानगर क्षेत्र के वार्डों में सुबह 7 से 8 बजे के बीच स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उनका कहना है कि इसके जरिए वे बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि जिस समय राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में पद यात्रा कर रहे होंगे, उस वक्त लखनऊ में विधानसभा सत्र चल रहा होगा। इस सत्र को 36 घंटे चलाने की बात की गई थी पर अब इसका समय निर्धारित नहीं है। यह उससे अधिक समय भी चल सकता है। बहरहाल, राजनाथ रात को वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो