scriptराज्यसभा चुनाव : 16 साल में 18 गुना बढ़ी रामगोपाल यादव की संपत्ति, जानें- पूरी डिटेल | Rajya Sabha Chunav : Ram Gopal yadav assets increased by 18 times | Patrika News

राज्यसभा चुनाव : 16 साल में 18 गुना बढ़ी रामगोपाल यादव की संपत्ति, जानें- पूरी डिटेल

locationलखनऊPublished: Oct 21, 2020 04:47:19 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

राज्यसभा चुनाव : प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है

राज्यसभा चुनाव : 16 साल में 18 गुना बढ़ी रामगोपाल यादव की संपत्ति, जानें- पूरी डिटेल

राज्यसभा चुनाव : 16 साल में 18 गुना बढ़ी रामगोपाल यादव की संपत्ति, जानें- पूरी डिटेल

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके पास 14.19 करोड़ की कुल संपत्ति है, जिसमें 2.09 करोड़ चल और 12.10 करोड़ की अचल संपत्ति है। हलफनामे के मुताबिक, 16 वर्षों में उनकी संपत्ति 18 गुना तक बढ़ गई है। वर्ष 2004 के हलफनामे में रामगोपाल यादव ने अपनी 79.53 लाख दर्शाई थी जो अब 18 गुना बढ़कर 14.19 करोड़ हो गई है। तब से अब तक उनकी देनदारियां भी 19 गुना तक बढ़ गई हैं। इस दौरान रामगोपाल यादव को हथियारों का शौक भी बढ़ा है। उनके पास एक रिवॉल्वर और एक रायफल है, लेकिन 16 साल पहले उनके पास एक भी हथियार नहीं था।

रामगोपाल यादव पहली बार वर्ष 1992 में राज्यसभा सांसद बने थे। पांचवी बार राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर उन्होंने समाजवादी पार्टी को धन्यवाद कहा। संख्याबल के गुणा-गणित के आधार पर रामगोपाल यादव की जीत पक्की मानी जा रही है।
25 नवम्बर को यूपी में राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन सीटों के लिए चुनाव 9 नवंबर होना है। वोटिंग के तुरंत बाद ही शाम तक परिणाम भी घोषित हो जाएगा। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामाकंन के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की सारी जनता दुखी है, ऐसी कोई बात नहीं कहना चाहता जो सत्ताधारी दल के मन को दुखाए।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1318818451381628929?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो