scriptराजकीय वाहन चालकों ने पुनः सौपा रामफेर पाण्डेय को नेतृत्व | Ram Fer will be next, president, of, government, driver, association | Patrika News

राजकीय वाहन चालकों ने पुनः सौपा रामफेर पाण्डेय को नेतृत्व

locationलखनऊPublished: Sep 25, 2019 09:58:28 pm

Submitted by:

Anil Ankur

कार्यसमिति की बैठक में चुनाव स्थगित कर, पुरानी कार्यकारिणी पर जताया विश्वास

railway engine driver will do strike on 17 july

railway engine driver will do strike on 17 july


लखनऊ. राजकीय वाहन चालक महासंघ ने 12 अक्टूबर के प्रस्तावित चुनाव को स्थगित कर रामफेर पाण्डेय के नेतृत्व में कार्य कर रही प्रदेश कार्यकारिणी को एक बार पुनः विस्तार दिया है। अगले दो वर्षों के लिए पुनः कार्य देखने वाली कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह चैधरी चरण सिंह प्रेक्षागृह सिंचाई विभाग में 19 अक्टूबर को होगा। यह जानकारी आज घटक संघों के प्रान्तीय अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक मेें हुए निर्णय के बाद महामंत्री मिठाई लाल ने दी।

उन्होंने बताया कि राजकीय वाहन चालक महासंघ की बैठक दारूलशफा स्थित महासंघ कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामफेर पाण्डेय एवं संचालन महामंत्री मिठाई लाल द्वारा किया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग, सिंचाइ विभाग, कृषि विभाग, वन, चकबंदी,मुख्य लेखा परिक्षा विभाग,बाल विकास पुष्टाहार, महिला कल्याण, दिव्यांगजन, पिछड़ा वर्ग विभाग,आवास विकास, लखनऊ विकास प्राधिकरण, राजस्व परिषद, कलेक्ट्रेट, सहकारिता, खादी ग्रामोद्योग, निर्वाचन, भूतत्व खनिज, समाज कल्याण विभाग, विद्युत सुरक्षा निदेशालय, वाणिज्यकर विभाग, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना विकास, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, पंचायती राज विभाग, उद्यान्न एवं खादय प्रसंस्करण विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में चुनाव आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने और पुरानी कार्यकारिणी पर विश्वास जताते हुए पूर्व निर्धारित 12 अक्टूबर को होने वाले अधिवेशन/ चुनाव को स्थगित करते हुए रामफेर पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदेश का कार्यभार देख रही कार्यकारिणी को एक कार्यकाल का सेवा विस्तार देने का निर्णय सर्व सम्मति से पूरे सदन ने लिया।राजकीय वाहन चालक महासंघ की कार्यकारणी में अब पुनः सलाहकार त्रिलोक सिंह, अध्यक्ष रामफेर पाण्डेय, महामंत्री मिठाई लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष क्रमशः रामविलास यादव, उमाधर पाण्डेय, मंत्री मो. अशफाक अहमद, संयुक्त मंत्री सूरज कुमार यादव, शशिकांत राय, सरवर अली, संगठन मंत्री सहजराम यादव, उत्तम कुमार, कोषाध्यक्ष कैलास साहू, प्रचार मंत्री मुरारी लाल, जगरूप सिंह सचान तथा आडिटर ज्ञानेन्द्र खारी होगें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो