scriptउत्तर प्रदेष की सौम्या मिश्रा ने कनाडा के टोरंटो में इतिहास की सबसे बड़ी रामलीला का किया मंचन | Ram Leela in Toronto | Patrika News

उत्तर प्रदेष की सौम्या मिश्रा ने कनाडा के टोरंटो में इतिहास की सबसे बड़ी रामलीला का किया मंचन

locationलखनऊPublished: Oct 18, 2019 11:32:13 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

रामलीला का निर्देशन उत्तर प्रदेष की सौम्या मिश्रा द्वारा किया गया था।

Ram Leela

Ram Leela

लखनऊ. रामलीला भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है, जो प्रेम, साहस और विश्वासघात की एक उत्कृष्ट गाथा है। इस वर्ष टीम रेडियो ढिशूम, टोरंटो इस महाकाव्य की उत्कृष्ट गाथा को एक नये आयाम पर ले गया। 75 से अधिक अभिनेताओं, फोटोग्राफरों, स्वयंसेवकों एवं मेकप कलाकारों की एक टीम ने इस आयोजन को एक बड़ी सफलता दिलाई। यह आयोजन 400 दर्शकों के साथ शुरू हुआ, और खत्म होते हाते 10000 दर्षकों ने इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा अपने घरों, छत इत्यादि से भी इस ऐतिहासिक रामलीला का आनंद उठाया गया।
रामलीला का निर्देशन उत्तर प्रदेष की सौम्या मिश्रा द्वारा किया गया था। भगवान राम का किरदार गौरव प्रताप, लक्ष्मण का किरदार गौतम कांडा, माता सीता का किरादर सौम्या मिश्रा, मेघनाथ का किरदार अंशुल श्रीवास्तव एवं रावण का किरदार दीप शुक्ला द्वारा निभाया गया। राम, सीता, लक्ष्मण और रावण के अभिनय कौशल को कनाडाई दर्शकों ने काफी सराहा। गुरूग्राम, हरियाणा की प्रसिद्ध डॉ0 स्मिता मिश्रा ने इस मंचन में कौषल्या माता का किरदार निभाया। इस मंचन में सुंदर नृत्य शामिल थे जिन्हें प्रियंका त्रिपाठी और प्रीत ने कोरियोग्राफ किया था।
रामलीला के अंत में, गौरव प्रताप जिन्होंने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया, ने हिंदू सभा मंदिर द्वारा बनाए गए विशाल 30 फीट रावण पर तीर चलाया। जहां दर्शकों ने मंदिर में आयोजित अद्भुत आतिशबाजी देखी, वहीं उन्हें अभिनेताओं के साथ तस्वीरें क्लिक कराते देखा गया और ऐसा लगा जैसे साक्षात् अयोध्या नगरी हिंदू सभा मंदिर के मैदान में थी।
रामलीला का निर्देशन उत्तर प्रदेष की सौम्या मिश्रा द्वारा किया गया, कौषल्या का किरदार डॉ0 स्मिता मिश्रा द्वारा, वीडियो एवं फोटोग्राफी सुरमया राम द्वारा, भगवान राम का किरदार गौरव प्रताप (चंडीगढ़), लक्ष्मण का किरदार गौतम कांडा (मुंबई), माता सीता का किरादर सौम्या मिश्रा, रावण का किरदार दीप शुक्ला, प्रोप डिजाइनर एवं सहायक निर्देशक- चांदनी मोंगा (दिल्ली) एवं मेघनाथ का किरदार अंषुल श्रीवास्तव (लखनऊ) द्वारा किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो