scriptAMU के दीक्षांत समारोह के बाद कल्याण सिंह की पोती की शादी में शामिल होंगे राष्ट्रपति | ram nath kovind will attend kalyan singh poti purnima marriage | Patrika News

AMU के दीक्षांत समारोह के बाद कल्याण सिंह की पोती की शादी में शामिल होंगे राष्ट्रपति

locationलखनऊPublished: Mar 07, 2018 03:07:17 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री सहित दो दर्जन से अधिक वीआईपी शहर में होंगे।

dikshant samaroh

लखनऊ. अलीगढ़ के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री सहित दो दर्जन से अधिक वीआईपी शहर में होंगे। राष्ट्रपति एएमयू के दीक्षा समारोह में भी शामिल होंगे। वे दिल्ली से हेलीकॉप्टर से चले। नुमाइश मैदान में सुबह 11: 10 बजे उतरे। यहां से एएमयू गए। यहां आयोजित दीक्षा समारोह के बाद वे राजस्थान के राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की नातिन की शादी समारोह में भी शामिल होने के लिए जाएंगे। गौरतलब है कि छात्र संगठन के विरोध के कारण भी राष्ट्रपति का यह दौरा चर्चा में बना हुआ है। इसी के मद्देनज़र आज के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा रखा गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एएमयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले देश के 5वें राष्ट्रपति हैं। इनसे पहले 1951 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, 1966 में डॉ. एस राधा कृष्णनन, 1976 में फखरुद्दीन अली अहमद और 1986 में ज्ञानी जैल सिंह एएमयू के दीक्षांत समारोह में शामिल हो चुके हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जब आजादी की लड़ाई जोरों पर थी, उसी समय निरर्थक परंपराओं को समाप्त करने पर भी काम हो रहा था। उसी दौर में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, दिल्ली यूनिवर्सिटी सहित कई शिक्षा संस्थाओं की स्थापना की गई। इन संस्थाओं की देश के विकास में अहम भूमिका है। एएमयू के लिए आर्थिक सहायता देने वालों में बनारस के महाराजा भी शामिल थे। ऐसी शिक्षक संस्थाओं को समुदायों से जोड़कर देखने की जरूरत नहीं है।

ये हैं सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति का आगमन और यूपी के सीएम योगी से लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह की शहर में विजिट को देखते हुए 19 आईपीएस के जिम्मेदारी में सुरक्षा की कमान सौंपी गई। इनके साथ 32 एडिशनल एसपी, 100 सीओ, 150 इंस्पेक्टर और एसओ के साथ ही 5 हजार पुलिसकर्मी चप्पे चप्पे पर तैनात हैं। इनके अलावा आठ कंपनी PAC और आठ कंपनी RAF भी मुस्तैद है। साथ ही 20 SO पूरे वीआईपी दौरे पर लगाए गए। वहीं 125 सीसीटीवी कैमरे भी हेलीपैड से लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और शादी के आयोजन स्थल तक लगाए गए। छह ड्रोन कैमरों के साथ ATS के स्नाइपर भी ऊंची इमारतों पर तैनात किए गए।

यह विश्वविद्यालय देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। अक्टूबर में इथोपिया जाना हुआ। वहां के प्रधानमंत्री की पत्नी ने बताया कि वे एएमयू की स्टूडेंट रही हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब के जीवन से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि 21 वीं सदी में भारत के आगे बढ़ने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। पूरी दुनियां ज्ञान-विज्ञान से आगे बढ़ रही है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र ज्ञान के साथ विज्ञान में अपनी अलीग पहचान बना रहे हैं। यह संस्था ज्ञान-विज्ञान की तेज रफ्तार में आगे रहेगी। इससे पहले राज्यपाल रामनाईक ने भी विचार रखे।

कल्याण की पोती की शादी में पहुंचेंगी VVIP हस्तियां

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पोती पूर्णिमा की शादी बुधवार को अलीगढ़ के मस्कट फॉर्म हाउस में होगी। शादी के मौके पर फॉर्म हाउस को शीशमहल की तर्ज पर सजाया गया। बीचो-बीच एक बड़े से कमल के फूल का सेट भी बनाया गया। जिस पर पूर्णिमा और उनके दुल्हे कुंवर प्रवीण राज के सात फेरे भी होंगे। इस शादी समारोह में प्रदेश के साथ देश भर से कई बड़े नेता और VVIP लोग शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इन वीवीआईपी में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और यूपी के राज्यपाल भी शामिल होंगे। पूर्णिमा की शादी में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन भी बेहद सावधान नजर आया।

इस समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह , बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नायक, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ , उत्तराखंड के सीएम जितेंद्र रावत, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, कलराज मिश्र, प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा, डॉ. महेंद्र सिंह सहित एक दर्जन से अधिक मंत्री, आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। इसके अलावा प्रधानमंत्री की पत्नी यशोदा बेन भी शामिल हुईं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो