दलितों का अपमान कांग्रेस का इतिहास कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दलितों का अपमान कांग्रेस का इतिहास रहा है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री चन्नी के विरुद्ध अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “यह (चन्नी) 2022 में कांग्रेस का पंजाब में बेड़ा गर्क कर देगा।” खुले मंच से एक दलित मुख्यमंत्री का इस तरह अपमान किया गया। नवजोत सिंह सिद्धू पर कार्रवाई नहीं हुई उल्टा उन्हें बढ़ावा दिया जा रहा है।