लखनऊPublished: Jan 31, 2023 02:45:51 pm
Sanjana Singh
Ramcharitmanas Controversy Update: स्वामी प्रसाद मौर्या के रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान से सपा को भी नुकसान हुआ है। अब समाजवादी पार्टी के नेता भी इस्तीफा दे रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के नेता नवीन दुबे ने इस्तीफा दे दिया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए बयान से आहात होकर उन्होंने ये फैसला लिया है।
‘समाजवादी नहीं है समाजवादी पार्टी, इसमें जातिवादी व्यवस्था है’
उन्होंने कहा, “टीवी चैनलों पर समाजवाद की आवाज को खुलकर रखा, लेकिन रामचरितमानस और भगवान श्रीराम पर स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी के बाद भी पार्टी ने उन्हें निष्कासित करने की जगह महासचिव बना दिया। इससे पता चलता है कि जिस पार्टी को वह समाजवाद समझ रहे थे वह ऐसी नहीं है। पार्टी में जातिवादी व्यवस्था है। इसलिए प्राथमिक सदस्यता से मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें।”
सपा ग्रामीण के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया, “राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी की नीतियों के खिलाफ बयानबाजी करने पर नवीन दुबे को वाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इसकी जानकारी दी गई है। पार्टी नीतियों के खिलाफ बयानबाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”