scriptदेश की एकता अखण्डता नेताओं पर निर्भर नहीं — रमेश कुमार पप्पा | Patrika News
लखनऊ

देश की एकता अखण्डता नेताओं पर निर्भर नहीं — रमेश कुमार पप्पा

3 Photos
5 years ago
1/3

स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज संगठित होगा तभी पूरा देश संगठित होगा। हिन्दू समाज को संगठित किये बिना भारत में परमवैभव नहीं आ सकता। राष्ट्रीय विचार को लेकर संघ के स्वयंसेवक कार्य कर रहे हैं। संघ के कारण देश तोड़ना आज संभव नहीं है।

2/3

उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक समाज में मिठास पैदा करें। संघ में तो समरसता आ गयी है लेकिन अपने घरों में भी हमको समरसता लानी है। हमारे व्यवहार में परिवर्तन आना चाहिए। देश का मूल निवासी हिन्दू समाज आज बिखरा हुआ है। हिन्दू समाज संगठित होगा तब तभी देश संगठित होगा। देश की संस्कृति के प्रति स्वाभिमान होना चाहिए

3/3

शाखा में संस्कार मिलते हैं। नित्य सिद्ध संघ शक्ति की उपासना करते हैं। स्वयंसेवक देश व समाज के बारे में विचार करता है। कश्मीर से लेकर केरल में कुछ होता है तो पूरे देश के लोगों को दुख होता है। संघ कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण यह संभव हो पाया है। रमेश कुमार पप्पा ने कहा कि संघ परिवर्तन के कार्य में लगा है। दुनिया के 40 देशों में आज संघ का काम है। उन्होंने कहा कि देश में पानी के स्रोत,पूजा के स्थान व शमसान घाट सभी हिन्दुओं के लिए एक होने चाहिए। भारत आगे बढ़ रहा है। देश फिर से विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को तोड़ना है तो हिन्दू समाज को जातियों में बांट दो। इस कार्य में देशविरोधी शक्तियां लगी हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.