scriptदेश के जवानों के साथ राष्ट्रीय किसान मंच, प्रसपा ने भी दिया यह बयान | Rashtriya Kisan Manch stands with Indian army | Patrika News

देश के जवानों के साथ राष्ट्रीय किसान मंच, प्रसपा ने भी दिया यह बयान

locationलखनऊPublished: Feb 17, 2019 06:43:39 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

राष्ट्रीय किसान मंच ने रविवार को धुरधुरी तालाब पर हजारों किसानों के साथ जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सी.आर.पी.एफ. के काफिले पर आतंकवादी हमले के खिलाफ श्रंद्धाजलि अर्पित की.

Kisan Manch

Kisan Manch

लखनऊ. राष्ट्रीय किसान मंच ने रविवार को धुरधुरी तालाब पर हजारों किसानों के साथ जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सी.आर.पी.एफ. के काफिले पर आतंकवादी हमले के खिलाफ श्रंद्धाजलि अर्पित की। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा कि आज महा पंचायत को हम श्रद्धांजलि/पुष्पांजलि में तबदील कर रहें हैं। संवैधानिक किसान आयोग के गठन के मामले को अगली पंचायतों में तय कर लेंगे। आज की ये शाम वीर जवानों के नाम हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति दी है।
महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष पं. शेखर दीक्षित ने हज़ारों किसानों के लिए संवैधानिक किसान आयोग के गठन की आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि आज़ादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी आयोग का गठन नहीं किया गया। व्यापारी और किसानों के लिए दोहरा मापदंड क्यों अपना रही है सरकारें। अब यह बर्दाशत नहीं करेगा राष्ट्रीय किसान मंच। संवैधानिक किसान आयोग की स्थापना जब तक देश में नहीं हो जाती तब तक सरकारों को हम लोग चैन से सोने नहीं देंगें। सम्बोधन के पूर्व में पुलवामा अटैक में शहीद 42 जवानों को भाव भीनी श्रधांजलि/पुष्पांजलि दी गई। वही पंचायत में विशिष्ट अतिथि स्वामी सारंग ने कहा कि देश का किसान परेशान हैं। धर्म की राजनीति से देश तरक्की नहीं कर सकता। हमें मिलकर संवैधानिक किसान आयोग के लिए संघर्ष करना होगा, तभी किसान खुशहाल रहेगा।
प्रसपा ने भी दिया साथ-

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फरहद ने किसानों के इस हक की लड़ाई में राष्ट्रीय किसान मंच का पूर्ण समर्थन देते हुए इसे मंजिल तक पहुंचाने की बात कही एवं भरोसा दिलाया कि वो तन-मन-धन से किसानों के लिए संघर्ष करेंगे।
वही इसके पूर्व राष्ट्रीय कवि वेदव्रत बाजपेयी ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्वेश पाल, अवध क्षेत्र के महासचिव, मोहित मिश्रा महासचिव, वेद प्रकाश मिश्रा अवध क्षेत्र के सगठन मंत्री ने भी किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो