scriptराष्ट्रीय लोक अदालत में 1 दिन में निस्तारित हुए 10838 मुकदमें | Rashtriya Lok Adalat Releases 10838 cases | Patrika News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 दिन में निस्तारित हुए 10838 मुकदमें

locationलखनऊPublished: Sep 14, 2019 10:44:15 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

Judge

Judge

लखनऊ. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें एक ही दिन में लखनऊ की न्यायालयों में लंबित फौजदारी सिविल सहित तमाम तरह के 8236 वादों का निस्तारण आपसी सहमति के आधार पर किया गया। जहां एक और राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में चल रहे हैं वादों का बड़ी संख्या में निस्तारण किया गया तो वहीं बैंक व राजस्व से जुड़े 2602 मामलों का निस्तारण भी आपसी सहमति के आधार पर किया गया।
लोक अदालत में एक ही दिन में 19 करोड़ रुपयों का सेटलमेंट किया गया जिसमें मुआवजा वसूली भी शामिल है। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला जज अरविंद मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव के निर्देशों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में लखनऊ की न्यायालय में चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, अपराध, वैवाहिक, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, किराएदार, उत्तराधिकारी, दीवानी वादों का भी निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के 7213 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें रुपए 4724 30 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए। 74 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। सिविल, उत्तराधिकारी के 222 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल रुपए 4687 5959 की धनराशि का निस्तारण किया गया। 138 एनआईएक्ट, चेक बाउंस के 699 मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न न्यायालयों में चल रहे 8236 लंबित वादों का निस्तारण किया गया।
न्यायालय में लंबित वादों के साथ-साथ बैंक वसूली व फाइनेंस के प्री लिटिगेशन स्तर पर 2602 वादों का निस्तारण न्यायालय में किया गया जिसके तहत 53526795 रुपए संबंधित पक्षकारों को दिलाए गए कुल मिलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत 10838 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो