scriptबेरोजगारों के लिए खुशखबरी, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में होगी बंपर भर्ती, हजारों पदों के लिए इसी महीने निकलेगा विज्ञापन | Recruitment Basic and Madhyamik Education Department in Uttar Pradesh | Patrika News

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में होगी बंपर भर्ती, हजारों पदों के लिए इसी महीने निकलेगा विज्ञापन

locationलखनऊPublished: Jan 05, 2021 02:33:41 pm

नए साल में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में हजारों पदों पर भर्तियां होनी हैं।

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में होने जा रही बंपर भर्ती, हजारों पदों के लिए इसी महीने निकलेगा विज्ञापन

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में होने जा रही बंपर भर्ती, हजारों पदों के लिए इसी महीने निकलेगा विज्ञापन

लखनऊ. बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार नए साल में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में लगभग 90 हजार पदों पर भर्तियां करने जा रही है। इनमें से कुछ अगले छह महीने में पूरी हो जाएंगी। इस साल की सबसे पहली भर्ती माध्यमिक शिक्षा के सहायता प्राप्त स्कूलों में 15508 एलटी ग्रेड और प्रवक्ता के पदों पर होगी। इसके लिए विज्ञापन इसी महीने जारी होगा। हालांकि विज्ञापन बीते साल भी जारी किया गया था, लेकिन हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद इसे रद्द कर दिया गया। अब इसे नए सिरे से जारी किया जाएगा। वहीं एडेड स्कूलों में क्लर्क के लगभग 2971 पदों पर भर्ती आधीनस्थ सेवा चयन आयोग से करवाई जा रही है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग में भर्ती

इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी क्लर्कों के लगभग 2000 पद खाली हैं। पहली बार राज्य सरकार एडेड स्कूलों के लिपिकों की भर्ती करने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा के राजकीय इंटर कॉलेजों में भी एलटी ग्रेड के 8166 पदों पर भर्ती की घोषणा राज्य सरकार कर चुकी है। साल 2018 में हुई 10,768 एलटी ग्रेड भर्ती में 3 हजार से ज्यादा पद खाली रह गए हैं यानी लगभग 11 हजार पदों से भी ज्यादा पदों पर भर्ती भी जल्द ही की जाएगी। लोक सेवा आयोग ये भर्तियां करेगा। प्रवक्ता के भी 1400 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग अधियाचन भेजा जा चुका है।
बेसिक शिक्षा विभाग में भर्ती

सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 69 हजार शिक्षक भर्ती पूरी हो चुकी है। इसके बाद 51 हजार शिक्षक भर्ती भी करवाई जानी है। हालांकि इससे पहले राज्य सरकार को टीईटी परीक्षा भी करवाना है और फिर शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी भी। यानी ये भर्ती अप्रैल-मई के बाद ही शुरू होने की उम्मीद है। बेसिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में भी शिक्षकों के पदों पर सरकार पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से भर्ती करवाने जा रही है। आपको बता दें कि प्रदेश के लगभग तीन हजार जूनियर हाईस्कूलों में पांच हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं।

इन पदों पर होंगी भर्तियां

– सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 51 हजार सहायक अध्यापक
– राजकीय इंटर कॉलेजों में 11 हजार एलटी ग्रेड
– राजकीय इंटर कॉलेजों में 1400 प्रवक्ता
– सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में 15508 सहायक अध्यापक और प्रवक्ता
– माध्यमिक शिक्षा और एडेड स्कूलों में लगभग 5000 लिपिकों के पद
– एडेड जूनियर हाईस्कूलों में 5000 शिक्षकों के पद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो