लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर UP के सभी सरकारी अस्पतालों में भेजी गई रेमडिसीविर की बड़ी खेप

CM का स्पष्ट निर्देश, संसाधनों की कोई कमी नहीं अस्पताल पूरी तन्मयता से करें इलाज

लखनऊApr 25, 2021 / 06:39 pm

Ritesh Singh

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर UP के सभी सरकारी अस्पतालों में भेजी गई रेमडिसीविर की बड़ी खेप

लखनऊ ,नगरीय क्षेत्र लखनऊ सीमान्तर्गत कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को कम किये जाने के उद्देश्य एवं मंत्री नगर विकास आशुतोष टंडन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में मलिन बस्तियों में विशेष सफाई एवं सैनिटाइजेशन अभियान के दूसरे दिन समस्त 8 जोनों के 51 वार्डों की 300 मलिन बस्तियों में विशेष सफाई एवं सैनिटाइजेशन का अभियान संचालित किया गया। इस कार्य के लिए 80 ट्रैक्टर माउन्टेड स्प्रे मशीनों के साथ ही 3 एन्टी स्माॅग गन एवं 350 हैण्डहेल्ड मशीनों का उपयोग किया गया। इसके अतिरिक्त मलिन बस्तियों में घर-घर से कूडा संग्रहण किये जाने के लिए इकोग्रीन की 100 गाडियों को भी लगाया गया।
D R d O के सहयोग से लखनऊ व वाराणसी में कोविड अस्पताल बन कर तैयार होने वाला हैं

मलिन बस्ती क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु सैनीटाइजेशन के साथ ही विशेष सफाई का कार्य करते हुए नागरिकों को जागरूक किया गया। इस अभियान में लगभग 3100 सफाई एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए प्रत्येक मलिन बस्ती में चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया। आयुक्त महोदय द्वारा स्वयं भी जोन-1 के अन्तर्गत के.के.सी. के पास स्थित संजोग नगर मलिन बस्ती का निरीक्षण किया गया।
जोन 1 के अन्तर्गत मुख्य रूप से प्रतापनगर, डिप्टी साहब का हाता, छंगापुरवा, धोबियाना, पीली मस्जिद, लतीफ घोसी वाला मोहल्ला, कैसरबाग सब्जी मंडी, ताजीखाना, नई बस्ती जवाहर नगर, गौस नगर, हाता सुलेमान, रस्सी बटान, गुईनगंज स्थित मलिन बस्तियों में, जोन-2 के अन्तर्गत छाछीकुआं, छेदासवास पुरवा, नन्दाखेडा, डी-ब्लाॅक राजाजीपुरम, रामनगर धोबीघाट के आस-पास, जोन-3 के अन्तर्गत अकबरनगर, रहीमनगर, मेंहदी टोला, चैधरी टोला, पुरनिया, उस्मानपुर, इन्द्रानगरी, अहिबरनपुर, मूंगफली मण्डी, पतौरागंज, नयापुरवा, पुराना पुरवा, कसाईबाडा, अकिलापुर, सभौली, सिमरा गौढी, नौबस्ता, बेली गारद, पलटन छावनी आदि, जोन-4 के अन्तर्गत रिसहा का पुरवा, गुलाम हुसैन पुरवा, नया गांव, पासी पुरवा, विजयीपुर, भरवारा, मदरसे वाली गली, पासी टोला, चमराही टोला, झलियनपुरवा गांव, हुसडिया गांव, तखवा, बलराम नगर, विभूति खण्ड, बेहन पुरवा, शेखपुर कसैला, जोन-5 के अन्तर्गत जोधाखेडा, कनौसी, अम्बेडकरनगर, गहरू रोड नटवा बस्ती, अलीनगर सुनहरा
जोन-6 के अन्तर्गत नेवाती टोला, हाता सितारा बेगम, रामगंज हरिजन बस्ती, कांशीराम कालोनी, डूडा कालोनी जल निगम रोड, इकबाल नगर, धोबियाना, आजाद नगर, गुलशन विहार, सुलतानपुर गढैया, जोन-7 के अन्तर्गत बस्तौली गांव, मुंशी पुलिया गांव, तकरोही, हरदासी खेडा, रामदीन पुरवा, बादशाहखेडा, जरहरा, पंडितपुरवा, लाजवंतीनगर, कन्हई लालपुरवा, भगवानीदीन पुरवा, मुरारीनगर, शक्तिनगर, एहसान नगर, रघुराज नगर, गुलजार कालोनी, सनातन नगर, बेनीगंज, गन्ने का पुरवा, खुर्रम नगर आदि एवं जोन-8 के अन्तर्गत गांधीनगर, मवैया, बेहसा, मदारीखेडा, बल्दीखेडा व पकरी आदि मलिन बस्तियों में सैनीटाइजेशन का अभियान संचालित किया गया।

Home / Lucknow / मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर UP के सभी सरकारी अस्पतालों में भेजी गई रेमडिसीविर की बड़ी खेप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.