script26 january: रिपब्लिक डे पर भारतीय संविधान की खास बातें,जिसके बारे में हर एक व्यक्ति को होनी चाहिए जानकारी | Republic Day 2022 Indian Constitution Important 7 Points | Patrika News

26 january: रिपब्लिक डे पर भारतीय संविधान की खास बातें,जिसके बारे में हर एक व्यक्ति को होनी चाहिए जानकारी

locationलखनऊPublished: Jan 24, 2022 03:54:37 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

26 जनवरी की महत्वपूर्ण जानकारी (Gantantra Diwas 2022) गणतंत्र दिवस की वो ख़ास बातें जो हर एक समाज के लोगो को पता होनी चाहिए कि हमारा भारतीय संविधान क्या कहता हैं।

26 january: रिपब्लिक डे पर भारतीय संविधान की खास बातें,जिसके बारे में हर एक व्यक्ति को होनी चाहिए जानकारी

26 january: रिपब्लिक डे पर भारतीय संविधान की खास बातें,जिसके बारे में हर एक व्यक्ति को होनी चाहिए जानकारी

लखनऊ , (Republic Day) गणतंत्र दिवस हम सभी लोग बड़ी ही हर्षोउल्लास के साथ मानते हैं स्कूलों और कालेजों में रंगारंग देश भगति कार्यक्रम होते हैं। साथ ही इस खास दिन पर राष्ट्रीय अवकाश भी रहता हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस,रिपब्लिक डे के रूप में मनाया जाता हैं। (Gantantra Diwas 2022)इसके विषय में बहुत सी ऐसी बाते है जिनकी जानकारी बहुत कम लोगो को ही होगी या शायद ही कोई जनता होगा। आज हम गणतंत्र दिवस से पहले आपको ऐसी कई महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जो आपके जीवन और शिक्षा में बहुत सहायता करेगी। ये हमारे भारत का राष्ट्रीय पर्व हैं।
26 जनवरी की महत्वपूर्ण जानकारी (Gantantra Diwas 2022)

> संविधान सभा की पहली बैठक सोमवार 9 दिसंबर 1946 को सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। इसमें 210 सदस्य उपस्थित थे। 11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की बैठक में डॉ. राजेंद्र प्रसाद को स्थायी अध्यक्ष चुना गया। जो अंत तक इस पद पर बने रहे थे।

> 13 दिसंबर 1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय संविधान का उद्देश्य प्रस्ताव सभा में पेश किया था । जो 22 जनवरी 1947 को पारित किया गया था ।

( Republic Day 2022) भारतीय संविधान की मुख्य बातें

1. भारत एक पूर्ण संप्रभुता संपन्न गणराज्य होगा। जो स्वयं अपना संविधान बनाएगा।

2. भारत संघ में ऐसे सभी क्षेत्र शामिल होंगे। जो इस समय ब्रिटिश भारत में हैं या देशी रियासतों में हैं या इन दोनों से बाहर, ऐसे क्षेत्र हैं। जो प्रभुतासंपन्न भारत संघ में शामिल होना चाहते हैं।
3. भारतीय संघ तथा उसकी इकाइयों में समस्त राजशक्ति का मूल स्रोत स्वयं जनता होगी।

4. भारत के नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, पद, अवसर और कानूनों की समानता, विचार, भाषण, विश्वास, व्यवसाय, संघ निर्माण और कार्य की स्वतंत्रता, कानून तथा सार्वजनिक नैतिकता के अधीन प्राप्त होगी।

5. अल्पसंख्यक वर्ग, पिछड़ी जातियों और कबायली जातियों के हितों की रक्षा की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

6. अवशिष्ट शक्तियां इकाइयों के पास रहेंगी।

7. 26 जनवरी 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के बाद भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज को फहराकर भारतीय गणतंत्र के ऐतिहासिक जन्म की घो‍षणा की थी। अंग्रेजों के शासनकाल से छुटकारा पाने के 894 दिन बाद हमारा देश स्‍वतंत्र राज्‍य बना। तब से आज तक हर साल पुरे राष्ट्र में गणतंत्र दिवस को बड़े ही गर्व और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो