लखनऊ

तस्वीरें: 26 जनवरी की परेड में UP की झांकी, लंका फतेह कर लौटते श्रीराम, साथ में माता सीता और लक्ष्मण

4 Photos
Published: January 26, 2023 03:01:52 pm
1/4

आज पूरा देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर उत्‍तर प्रदेश की झांकी निकाली गई। इस बार की झांकी में अयोध्‍या के दीपोत्‍सव को दिखाया गया है। झांकी के पहले हिस्से में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत और सुग्रीव भी पुष्पक विमान से आते दिखे।

2/4

श्रीराम 14 साल बाद जब लंका जीत कर अयोध्या वापस आए थे। श्रीराम का स्वागत करतीं माता कौशल्या, सुमित्रा और कैकेई भी झांकी में दिखाया गया। उस समय पूरे अयोध्या को दीपों की रौशनी से सजाया गया था। यही भव्य नजारा झांकी में दिखा।

3/4

झांकी में गुरु ऋषि वशिष्ठ की एक विशाल प्रतिमा अगले हिस्से में दिखाई गई। वहीं, अज्ञानता को खत्म कर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने के लिए एक बड़ी आकृति का दीपक भी प्रतीक के तौर पर झांकी में नजर आया।

4/4

पिछले तीन साल में यह दूसरा मौका है। जब गणतंत्र दिवस की झांकी में यूपी की थीम रामनगरी अयोध्या पर आधारित रही है। पिछले तीन साल में यह दूसरा मौका है। जब गणतंत्र दिवस की झांकी में यूपी की थीम रामनगरी अयोध्या पर आधारित रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.