scriptसपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की संशोधित लिस्ट जारी, ब्राह्मण-ठाकुरों को दी जगह | Revised list of SP's place given to rahmins and Thakurs | Patrika News

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की संशोधित लिस्ट जारी, ब्राह्मण-ठाकुरों को दी जगह

locationलखनऊPublished: Feb 05, 2023 06:19:22 pm

Submitted by:

Upendra Singh

समाजवादी पार्टी ने रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारणी की संशोधित लिस्ट जारी की। पूर्व मंत्री रहे और विधायक ओम प्रकाश सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

sp.jpg

कुछ दिन पहले नाखुश होकर उन्होंने शायराना अंदाज में ट्वीट किया। इसके बाद डिलीट कर दिया था। इसके अलावा अरविंद सिंह गोप समेत अभिषेक मिश्र, अनु टंडन, तारकेश्वर मिश्र आदि को भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। पिछली लिस्ट में इनके नाम नहीं थे। संशोधित लिस्ट में ब्राह्मण-ठाकुरों को भी जगह दी गई।

445.jpg
445.jpg

29 जनवरी को सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पार्टी के 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची साझा की गई थी। इस सूची के अनुसार फिर अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राम गोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाया गया था।

इसके अलावा मोहम्मद आजम खां, शिवपाल सिंह यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, रवि प्रकाश वर्मा और बलराम यादव सहित 14 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था।

पार्टी ने जिन 14 राष्ट्रीय महासचिवओं का ऐलान किया उसमें एक भी ब्राह्मण या एक भी ठाकुर चेहरा नहीं था। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के पदों पर ओबीसी और दलित नेताओं का बोलबाला नजर आया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो