scriptजमीन खरीदने पहंचे घर, मौसी को बंधक बना फिल्मी स्टाइम में व्यापारी को लूटा | Robbery incident in lucknow | Patrika News

जमीन खरीदने पहंचे घर, मौसी को बंधक बना फिल्मी स्टाइम में व्यापारी को लूटा

locationलखनऊPublished: Oct 30, 2021 10:44:39 am

Submitted by:

Prashant Mishra

कोरबारी विवेक अपनी विकलांग मौसी के साथ मिर्जामंडी स्थित आवास पर रहते हैं। शाम करीब 4 बजे दो लोग विवेक के घर आए और गोमती नगर स्थित विवेक की जमीन खरीदने की बात की। विवेक ने जमीन बेचने से मना कर दिया, तो लुटेरों ने विवेक को बातचीत करने के लिए नीचे बुलाया जैसे ही विवेक नीचे पहुंचे लुटेरों ने उन्हें दबोच लिया।

loot.jpg
लखनऊ. राजधानी लखनऊ के चौक थाने से 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक एंटीक सामान के कारोबारी विवेक के घर पर लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की। लुटेर पीड़ित विवेक के घर से 7 लाख रुपए नगद व 60 लाख की कीमत का एंटीक सामान लूट कर फरार हो गए।
विकलांग मौसी को बनाया बंधक
कोरबारी विवेक अपनी विकलांग मौसी के साथ मिर्जामंडी स्थित आवास पर रहते हैं। शाम करीब 4 बजे दो लोग विवेक के घर आए और गोमती नगर स्थित विवेक की जमीन खरीदने की बात की। विवेक ने जमीन बेचने से मना कर दिया, तो लुटेरों ने विवेक को बातचीत करने के लिए नीचे बुलाया जैसे ही विवेक नीचे पहुंचे लुटेरों ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद एक और लुटेरा पहुंचा। तीनों ने मिलकर विवेक को तीसरी मंजिल पर ले गए और वहां पर विवेक की दिव्यांग मौसी को बंधक बना लिया। मौसी को बंधक बनाने के बाद लुटेरों ने घर में रखे साथ लाख रुपए नगर व 70 लाख का सामान लेकर फरार हो गए।
एक दिन पहले बैंक से निकाले थे पैसे
विवेक ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही बैंक से 2.5 लाख रुपये निकाल कर लाए थे। विवेक ने एक परिचित के ऊपर शक जाहिर किया है। विवेक ने बताया कि आरोपी का उनके घर पर अक्सर आना-जाना था वहीं इस घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो