Lucknow Rumi Darwaza: मोहर्रम के बाद 5 महीने बंद रहेगा रूमी दरवाजा, नए साल में दिखेगा उड़द की दाल, खीरा और गोंद का 'रंग'
लखनऊPublished: Jul 27, 2023 01:11:54 pm
Lucknow Rumi Darwaza: पूरी दुनिया में प्रसिद्घ लखनऊ का रूमी दरवाजा मोहर्रम के बाद 5 महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा। नए साल में यह अपने मूलरूप में दिखेगा। फिलहाल इसकी मरम्मत चल रही है। आइए बताते हैं नयेपन में क्या विशेष रहेगा?


लखनऊ में पांच महीने बंद रहेगा रूमी दरवाजा।
Lucknow Rumi Darwaza: पूरी दुनिया में प्रसिद्घ लखनऊ का रूमी दरवाजा मोहर्रम के बाद 5 महीने के लिए बंद कर दिया जाएगा। नए साल में यह अपने मूलरूप में दिखेगा। फिलहाल इसकी मरम्मत चल रही है। फिलहाल नए साल तक विश्व पटल पर लखनऊ की पहचान रूमी दरवाजे के दीदार के लिए इंतजार करना पड़ेगा। कई जगह से दरक रहे रूमी दरवाजे की मरम्मत का कार्य 50 फीसदी हो चुका है। शेष कार्य इसी साल के अंत तक पूरा करने का प्रयास है। फिलहाल मोहर्रम के दौरान इसे कुछ दिन के लिए खोला जाएगा। इसके बाद फिर संवारने के लिए बंद कर दिया जाएगा।