scriptPolitacal: सलमान खुर्शीद बोले, सरकार बताए मंत्रियों के कितने बच्चे | Salman Khursheed Statement over UP Population Control Bill | Patrika News

Politacal: सलमान खुर्शीद बोले, सरकार बताए मंत्रियों के कितने बच्चे

locationलखनऊPublished: Jul 12, 2021 06:43:32 pm

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने साधा निशाना।

salman khursheed

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार के जनसंख्या नियंत्रण के लिये प्रस्तावित विधेयक को लेकर बहस छिड़ चुकी है। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी भाजपा और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ”कानून बनाने से पहले सरकार को बताना चाहिए कि उसके मंत्रियों के कितने बच्चे हैं। सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने से पहले यह सूचना देनी चाहिए कि उनके मंत्रियों के कितने बच्चे हैं, उसके बाद विधेयक लागू करना चाहिए।”


विपक्षी दल मिलकर भी भाजपा को चुनाव हरा नहीं सकते: स्वतंत्रदेव

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का कहना है क भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों में विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां मिलकर भी भाजपा को चुनाव नहीं हरा सकतीं। उनका कहना होगा कि आगामी चुनाव में मुख्य मुद्दा विकास और राष्ट्रवाद होगा। साढ़े चार सालों में पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जितना विकास हुआ उतना आज तक कभी नहीं हुआ। हमारी सरकार बिना भेदभाव के सबको साथ लेकर चलती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो