scriptसपा ने जारी की धमाकेदार एक और लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे अखिलेश.. स्टार प्रचारकों में मुलायम का नाम नहीं | samajwadi party candidates list 2019 for lok sabha election | Patrika News

सपा ने जारी की धमाकेदार एक और लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे अखिलेश.. स्टार प्रचारकों में मुलायम का नाम नहीं

locationलखनऊPublished: Mar 24, 2019 10:59:50 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

सपा ने जारी की धमाकेदार एक और लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे अखिलेश.. स्टार प्रचारकों में मुलायम का नाम नहीं

mulayam

सपा ने जारी की लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे अखिलेश.. वहीं मुलायम को यहां से कर दिया बाहर

लखनऊ. सामाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों सांतवी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दो प्रत्याशियों के नाम है। आजमगढ़ और रामपुर सीट से प्रत्याशी की अधिकारिक घोषणा कर दी है। आजमगढ़ से इस बार अखिलेश यादव खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे वहीं रामपुर से आजम खां को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार मुलायम सिंह यादव का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।
इन्हें बनाया गया है स्टार प्रचारक

-अखिलेश यादव
-डिंपल यादव

-जया बच्चन

-राम गोपाल यादव

-राजेंद्र चौधरी

-आजम खान

बता दें, सपा ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की लिस्ट जारी की है। इनमें मुलायम का नाम शामिल नहीं है। मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से सपा के उम्मीदवार हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए अब तक सात सूची जारी कर चुकी सात समाजवादी पार्टी ने अपने 17 उम्मीदवार घोषित किये हैं। इससे पहले सपा ने गाजियाबाद से पूर्व में घोषित प्रत्याशी को बदल दिया था। अब चुनाव में गाजियाबाद सीट से सुरेंद्र कुमार मुन्नी के स्थान पर पूर्व विधायक सुरेश बंसल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता के सपा में शामिल होने के बाद उन्हें बांदा संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो