scriptसपा ने नगर महापौर के सात प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान | samajwadi party declared candidates list for nagar nigam election 2017 | Patrika News

सपा ने नगर महापौर के सात प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान

locationलखनऊPublished: Oct 29, 2017 06:21:15 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने रविवार को मेयर पद के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी।

Samajwadi Party
लखनऊ.उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने रविवार को मेयर पद के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने प्रदेश के सात नगर निगमों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया।
यह भी पढ़ें – यूपी के चुनावी माहौल में छलकेगी हरियाणा और मध्य प्रदेश की शराब

सपा प्रवक्ता ने किया नामों का ऐलान

सपा ने बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ , झांसी, अयोध्या, मेरठ और गोरखपुर के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मेरठ से दीपू मनेठिया बाल्मीकि, बरेली से डॉक्टर आई एस तोमर, मुरादाबाद से युसूफ अंसारी, अलीगढ़ से मुजाहिद किदवई, झांसी से राहुल सक्सेना, अयोध्या से गुलशन बिंदु और गोरखपुर से राहुल गुप्ता को समाजवादी पार्टी ने मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है।
यह भी पढ़ेंनगर निकाय चुनाव में बढ़ाई गई खर्च की सीमा, जानिए किन पदों के प्रत्याशी कितना कर सकते हैं खर्च

नाम घोषित करने से पूर्व हुई बैठक

पार्टी के प्रत्याशियों के नामों एक ऐलान से पूर्व रविवार सुबह सपा दफ्तर में पूरे सूबे से आये निकाय चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। बैठक में चुनाव की रणनीति और प्रत्याशियों के चुनाव जीतने की संभावना पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही इस चुनाव को विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के घटे जनाधार को फिर से जनता के बीच स्थापित करने की चुनौती के रूप में माना जा रहा। प्रत्याशियों के नामों के ऐलान से पूर्व पार्टी ने जिलेवार नामों के प्रस्ताव मंगाए थे। उन पर चर्चा के बाद रविवार को सूची फाइनल की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो