scriptगणतंत्र दिवस पर मुलायम ने सपाइयों को दिलाया यह संकल्प, कहा- आज हमें बहुत कुछ करने की जरूरत | Samajwadi Party Founder Mulayam Singh Yadav on Republic day 2020 | Patrika News

गणतंत्र दिवस पर मुलायम ने सपाइयों को दिलाया यह संकल्प, कहा- आज हमें बहुत कुछ करने की जरूरत

locationलखनऊPublished: Jan 26, 2020 01:37:16 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा…

Mulayam Singh Yadav

गणतंत्र दिवस पर मुलायम ने सपाइयों को दिलाया यह संकल्प, कहा- आज हमें बहुत कुछ करने की जरूरत

लखनऊ. गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में शान से तिरंगा फहराया गया। सपा के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सपाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिन के लिए पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ एक साथ खड़ा हुआ था और इसी दिन के लिए हमारे बुजुर्गों ने कुर्बानी दी थी। तब भी कहा जाता था कि अंग्रेज कभी इस देश से नहीं हटेगा, लेकिन हमारे बुजर्गों ने अपनी जान देकर आजादी दिलवाई। आजादी के बाद अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी और 15 अगस्त का हमारे लिए विशेष महत्व है। ऐसा न हो कि इस दिन सिर्फ झंडारोहण करके अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री समझ लें। आज हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेना है।
मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आज यहां से कोई बिना संकल्प लिये नहीं जाएगा। क्योंकि, सियासत करने वालों के लिए बिना संकल्पित जीवन तमाम चीजें बेकार हैं। कार्यकर्ताओं को संकल्प करना चाहिए कि हम आजीवन अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। गरीब जनता को उनका हक दिलाने के लिए के हर हद तक जाएंगे। कहा कार्यकर्ता पूरे उत्तर जायें और गरीब, किसानों, नौजवानों और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अन्याय के विरोध में आवाज बुलंद करें।
सरकार पर साधा निशाना
बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देशवासियों को उम्मीद थी कि आजादी मिलने के बाद उनकी सभी समस्याएं खत्म जाएंगी। नौजवानों को नौकरी और सबके पास रोजगार होगा। किसान खुशहाल होंगे। हम पूरी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगे। सपा संरक्षक ने कहा, लेकिन आज हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। आज भी हमें बहुत कुछ करने की जरूरत है।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1221293968656232449?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो