scriptमुलायम-अखिलेश का ये खास नेता भाजपा में हुआ शामिल! | Samajwadi Party leader Ashok pradhan join BJP Bhartiya Janta Party news in hindi | Patrika News

मुलायम-अखिलेश का ये खास नेता भाजपा में हुआ शामिल!

locationलखनऊPublished: Jan 13, 2017 05:19:00 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जहां सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं

akhilesh mulayam

akhilesh mulayam

नोएडा. आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जहां सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं, वही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सपा में जारी दंगल से असमजंस में फंसे हुए हैं। समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव के परिवार में चल रही कलह थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आपसी खींचतान के कारण समर्थकों में असमंजस का माहौल है। वे यह नहीं समझ पा रहे कि आगे क्या नया मोड़ आयेगा। इस घमासान के चलते सपा के बड़े नेता अशोक प्रधान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। वे अशोक प्रधान 13 जनवरी को चार बजे भाजपा की सदस्यता लेंगे।अशोक प्रधान सपा के राष्ट्रीय महासचिव थे। स दौरान यूपी प्रभारी ओम माथुर और यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में अशोक सदस्यता लेंगे।


2014 में भाजपा छोड़ सपा में हुए थे शामिल

पार्टी में 46 साल से सक्रिय कार्यकर्ता रहे चार बार के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान भाजपा छोडट कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उन्हें तत्काल पार्टी का महामंत्री भी नियुक्त कर दिया था। 

अशोक प्रधान गौतमबुद्ध नगर सीट से 1996, 1998, 1999 व 2004 के लोकसभा चुनाव में लगातार विजयी रहे हैं। प्रधान ने ही इस सीट से भाजपा का पहली बार जीत का परचम लहराया था। इससे पहले भाजपा इस सीट पर कभी विजय हासिल नहीं कर पाई थी। वह अटल बिहारी की सरकार केंद्रीय मंत्री भी रहे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो